व्यास पार्क में चल रहे नवरात्रा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़

img-20161002-wa0001बीकानेर, 3 अक्टूबर। टाईगर यूथ क्लब, हैप्पी क्लब व नवरात्रा महोत्सव कमेटी व आमजन के संयुक्त प्रयासोंसे जस्सोलाई व्यास पार्क में प्रथम नवरात्रा से 11 अक्टूबर 2016 तक दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चल रहे शत् चंडी पाठ एवं नवग्रह शांति महायज्ञ स्थल पर नियमित 108 कन्या का पूजन सहित देवी पूजा अर्चना के विविध अनुष्ठान चल रहे है।
बीकानेर में पहली बार वयोवृद्ध पंडित नथमल पुरोहित (92वर्षीय) के सान्निध्य में ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश पुरोहित के नेतृत्व में चल रहे अनुष्ठान स्थल पर वृहद 72 गुणा 116 वर्ग फीट में स्थापित नवदेवियों की प्रतिमाओं की झांकी को देखने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु पहुंच रहे है।
ज्योतिषाचार्य मुकेश पुरोहित ने बताया कि भारत सरकार व राजस्थान सरकार के संदेश ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ को जन जन तक पहुंचाने, देश, प्रदेश व बीकानेर नगर में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे को कायम रखने के लिए आयोजित अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाकर दक्षिणा दी जा रही है। अब तक 321 कन्याओं का पूजन कियाजा चुका है। सभी वर्ग व तब के की कन्याओं को लाने व वापस छोड़ने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। संगठन की ओर से नवरात्रा के बाद चयनित कन्याओं के शिक्षा व चिकित्सा व्यवस्था करने का लक्ष्य रखा गया है।
अनुष्ठान के दौरान 21 वेद पाठी ब्राह्मण प्रतिदिन दुर्गा शप्तसती के पाठ, हनुमान भैरव पाठ के 108 पाठ तथा प्रतिदिन एक ग्रह का एक लाख बार जाप किया का रहा है। दशहरा के दिन एक कुंडीय महायज्ञ का आयोजन होगा। यज्ञ के बाद नौ देवियों की प्रतिमाओं को शोभायात्रा के साथ कोलायत में विसर्जित किया जाएगा। शोभायात्रा व्यास पार्क से शहर के अंदरूनी क्षेत्रों से गोकुल सर्किल पहुंचेगी। जहां से वाहनों में शोभायात्रा की प्रतिमाओं को कोलायत के कपिल सरोवर में विसर्जन करने के लिए ले जाया जाएगा।
सोमवार को नौ देवियों का पूजन सत्य नारायण राठी, महेश पुरोहित, रमेश पुरोहित व राजीव पुरोहित ने करवाया। कार्यकर्ता आशीष रंगा,शिव कुमार, आशीष कल्ला व सूर्य प्रकाश आदि ने कन्या पूजन में भागीदारी निभाई।

mohan thanvi

error: Content is protected !!