संगठन मे होती है शक्ति — शक्तावत

img-20161004-wa0118मेनार।वल्लभनगर पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत ने आज मंगलवार को ईकाई अध्यक्ष मनोयन व नियुक्ति पत्र कार्यक्रम नवानियाॅ में कार्यकर्ता बेठक संबोधित करते हुए कहा कि संगठन मजबूत होता है तो शक्ति बढती है ओर शक्ति से विजय प्राप्त होती है। ब्लाक अध्यक्ष मेघराज स्वर्णकार ने अपने ऊद्बोधन में कहा कि सभी नव नियुक्त अध्यक्ष को पार्टी के रिती निती का पालन हमेशा करना चाहिए। युवा नेता प्रधान प्रतिनिधी कुबेर सिह चावड़ा ने कहा कि सभी नव नियुक्त अध्यक्षो को पार्टी के कार्यो में सदैव आगे रह कर कार्य करना चाहिए। पूर्व प्रधान चमन शेखर ने नव नियुक्त अध्यक्ष जगदीश लाल जणवा नवानिया व दिपलाल केदावत खरसाण को शक्तावत के प्रति विश्वास रख कर आने वाले विधानसभा चुनावो गजेन्द्र सिंह शक्तावत को चुनाव मे भारी मतो से विजय बनाने का आह्वान किया। ब्लाक प्रवक्ता सुनील कुकड़ा के अनुसार इस अवसर पर युथ विधान सभा अध्यक्ष श्याम हिरावत , पूर्व संरपच भगवान लाल मेनारिया , पूर्व पंचायत समिति सदस्य माँगी लाल जाट , संरपच सोहन लाल मेनारिया , राम लाल भट्ट तथा हाजी मंसूर खान ने भी संबोधित किया। इस दौरान कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।इसके बाद शक्तावत खरसाण। , रूड़ेड़ा , मेनार , भटेवर मे कार्यकर्ताओ से रूबरू होने पर बिजली की भारी समस्या व बड़ी दर का भी विरोध हुआ।

लोकेश मेनारिया।

error: Content is protected !!