जिला देहात कांग्रेस कमेटी ने बैंको के आगे खड़े लोगो के लिए लगाई सहायता टेबल

img-20161115-wa0003बीेकानेर मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 आज जिला देहात कांग्रेस के तत्वाधान में बीकानेर शहर के विभिन्न बैंको के आगे सहायता टेबल (हेल्प डेस्क) लगाकर लोगो की सहायता की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में बैंको के आगे सुबह से शाम तक लगी लाईनों में देहात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोगो को चाय-पानी पिलाते हुए उनके फॉर्म भरने में मदद की।
इस अवसर पर गहलोत ने कहा कि राज्य व केन्द्र की सरकार आमजन की परेशानी के मध्यनजर यदि समस्या का सामाधान करना चाहती तो प्रत्येक जिला व उप कोषागार पर 200 काउन्टर लगाकर समस्या का शीघ्र निपटान कर सकते हैं, परन्तु सरकार की मन्शा ही नही है।
इन लाईनों में लोगो ने जिलाध्यक्ष गहलोत के साथ हुई बातचीत में बताया कि 500 व 1000 के नोट बंद होने के कारण जनता परेशानीयों का सामना कर रही हैं। किसी के घर पर शादी हैं, तो किसी के घर में कोई बीमार, इस सर्दी के मौसम में बच्चे बीमार हो रहें हैं, लेकिन पैसे नही होने के कारण हर तरह से मजदुर, किसान, व्यापारी हर वर्ग के लोग परेशानी में र्हैं।
जिला देहात कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ओमप्रकाश सैन ने बताया कि इस अवसर पर देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष, नारायण सिंह चारण, अब्दुल रहमान, रामेश्वरलाल जाखड़, महासचिव नोपाराम जाखड़, हेतराम बिश्नोई, शिवलाल मेघवाल, मनोज सारण, गिरधारीलाल प्रजापत कोषाध्यक्ष कोशल दुगड़ सचिव ओमप्रकाश सियाग, पुनमचन्द भाम्भू,, विक्रम स्वामी, घनस्वामी खुडीया, यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सेवादल मुख्यसंगठक प्रहलाद िंसंह मार्शल, अल्प संख्यक अध्यक्ष अकरम सम्मा, देहात महिला अध्यक्ष शशिकला राठौड़, रैणु भोबिया, एनएसयूआई अध्यक्ष श्रवण धुंधवाल, रैणु भोबिया किसान कांग्रेस जगदीश बिश्नोई एवं सुन्दर बेरड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद थे।

error: Content is protected !!