कांग्रेस प्रत्याक्षी के पक्ष में भाया ने लगाई ताकत

कई भाजपाईयों ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन
01फ़िरोज़ खान,बारां
बारां 26 नवम्बर। पंचायत समिति अटरू में वार्ड संख्या-8 की रिक्त हुई पंचायत समिति सदस्य की सीट पर निर्वाचन हेतु उप चुनाव सम्पन्न होने जा रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी नैनीबाई मीणा के पक्ष में चुनाव प्रचार हेतु शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र के गांव मोठपुर, केरवालिया, नृसिंहपुरा, सिरसोदिया, चारपुरा तथा चैरतलाईं का तूफानी दौरा किया। इस दौरान भाजपा की नीतियों से खफा होकर कई भाजपाईयों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने बताया कि पंचायत समिति अटरू के वार्ड संख्या-8 से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी नैनीबाई मीणा के पक्ष में शनिवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया द्वारा मोठपुर, केरवालिया, नृसिंहपुरा, सिरसोदिया, चारपुरा तथा चैरतलाई गांवों में जाकर मतदाताओं से जनसम्पर्क किया। भाया ने जन सम्पर्क के दौरान कहां कि भाजपा सरकार के शासन में आमजन की हुई दुर्गति किसी से छुपी हुई नही है। सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किए गए झूंठे वादे जनता के सामने आ चुके है। बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध नही हो रहा है, किसानों को खाद, बीज, बिजली उपलब्ध नही हो रही है तथा खाद के लिए भी भाजपा शासन में लाठियां खानी पडी। अब वर्तमान में मोदी जी के गलत निर्णय के कारण सम्पूर्ण भारत की जनता अपनी मेहनत से कमाए गए धन के लिए भी बैंकों की लाईनों में धक्के खा रही है एवं लगभग 80 व्यक्तियों की इस विवेकहीन निर्णय के कारण अब तक जानें भी जा चुकी है। भाया ने जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीण मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से क्षुब्ध होकर आज चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के फूलचंद मीणा अध्यक्ष जीएसएस मोठपुर, दुर्गालाल नागर पूर्व फौजी मोठपुर, भगवानलाल चित्तोलिया (नागर) मोठपुर, रामचरण कुशवाह मोठपुर एवं भरत बाल्मिकी मोठपुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा, जिनका प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए कांग्रेस में शामिल किया।मेघवाल ने बताया कि आज चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया के साथ अटरू प्रधान अजयसिंह हाड़ा, पूर्व उप प्रधान नंद कुमार शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष अशोक मीणा, जिला महामंत्री डाॅ. अमृत मीणा, जिला सचिव गिर्राज मीणा, हेमंत शर्मा, पूर्व सरपंच नेमीचंद मीणा, धनराज मीणा नयागांव, जयसिंह बंजारा चैरतलाई, चितरंजन पाठक केलवाडा, जयराम मीणा, हेमंत नागर अंताना, गिर्राज नागर हानीहेडा, रामेश्वर नागर मूण्डला, देवकरण नागर सरपंच रीछन्दा, प्रशांत भार्गव, सुरेन्द्र मेहता, विरेन्द्र सिंह, महेन्द्र चैधरी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन प्रचार में शामिल रहे।

error: Content is protected !!