युवाओं के आदर्ष विवेकानन्द – पंवार

zzमेजर दलपत शक्ति संगठन द्वारा स्थानीय विवेकानन्द सर्किल पर श्रमदान कर विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंति मनाई गई। नगर अध्यक्ष गोविन्दसिंह सोढा ने बताया कि इस अवसर पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह पंवार ने कहा कि जिस धागे की गांठ खुल सकती है उस धागे पर कैंसी नहीं चलानी चाहिए, सफलता हमेषा अच्छे विचारों से आती है और अच्छे विचार अच्छे लोगों के सम्पर्क से आते है। पंवार ने कहा कि विवेकानन्द युवाओं के आदर्ष पुरूष थे। आज युवाओं को उनके बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए। संगोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष खीमराजसिंह सोढा, एडवोकेट दानसिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला मंत्री सोहनसिंह दांता, कोषाध्यक्ष आसुसिह परिहार, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जेठूसिंह दांता, महामंत्री मोहनसिंह भाडखा, नगर महामंत्री दिलीपसिंह गोगादेव, उपाध्यक्ष जयपालसिंह भाटी, धर्मेन्द्रसिंह पड़ियार, गोविन्दसिंह सोढा, राणसिंह सोलंकी, सवाईसिंह केकड़, जोगसिंह पड़ियार, रूगसिंह चौखला, भोमसिंह राठौड़, सवाईसिंह सोढा, ठाकूरसिंह आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गोविन्दसिह सोढा
नगर अध्यक्ष
मेजर दलपत शक्ति संगठन, बाड़मेर

error: Content is protected !!