मेजर दलपत शक्ति संगठन की ओर से हैफा हिरो मेजर दलपतसिंह देवल की 125 वीं जयंति धूम धाम से मनाई गई। जिला उपाध्यक्ष खीमराजसिंह सोढा ने बताया कि रावणा राजपूत समाज युवा जिलाध्यक्ष भाखरसिंह सोढा व पार्षद बादलंिसह दईया के मुख्य आतिथ्य में व संगठन जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह पंवार के नेतृत्व में राजकीय अस्पताल में मरीजो को फल वितरण किया गया व अंध व मुक बधीर विद्यालय में भी फल वितरण किया गया। इसी क्रम में वात्सलय केन्द्र मंे साध्वी सत्यसिधा गिरी के सानिध्य में मिठाई व फल वितरण किया गया तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें साध्वी सत्यसिधा गिरी ने कहा कि ऐसे महान पुरूषो की जयंति मनाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है व युवाओं को संगठित रहकर अपने लक्ष्य की ओर अग्रेषित होना चाहिए।
जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह पंवार ने कहा कि आज के दिन मेजर साहब की जयंति पुरे भारतवर्ष में मनानी चाहिए व मेजर दलपतसिंह के बारे में प्रकाष डालते हुए कहा कि मेजर दलपतसिंह ने अपने ताकत का लौहा पुरे विष्व में दिखाया हमें उनकी वीरता और साहस से प्रेरणा लेनी चाहिए एवं देष और मातृभूमि के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। कार्यक्रम मंे पंचायत समिति सदस्य श्रवण सिंह दांता, छोटूंिसह पंवार जिला मंत्री हरीसिंह राठौड़ , सोहनंिसह दांता, नगर अध्यक्ष गोविन्दसिंह सोढा, ग्रामीण अध्यक्ष जेठूसिंह पंवार, बायतू अध्यक्ष लूणसिंह चौखला, सेड़वा अध्यक्ष श्रवणसिंह फागलिया, भेामसिंह राठौड़, जयपालसिंह भाटी, जयसिंह परिहार, छुगसिंह पंवार, हीरसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खीमराजसिंह सोढा
जिला उपाध्यक्ष
मेजर दलपत शक्ति संगठन, बाड़मेर