महिला दिवस में आदिवासी महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा
बारां, 8 मार्च। जाग्रत महिला समिति एवं संकल्प संस्था तथा चारूमित्रा स्मृति न्यास के संयुक्त तत्वाधान में तेजाजी का डांडा, भंवरगढ़ में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें क्षेत्र सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। जाग्रत महिला समिति की कल्याणीबाई, जसोदाबाई, ग्यारसीबाई, शकुन्तलाबाई ने कहा कि महिलाएं नेतृत्व में सक्षम है और व परिवार, समाज व राष्ट्र की प्रगति में अहम स्थान रखती है। महिला दिवस सम्बोधित करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रामजीवन मीणा, बारां ने कहा कि प्रदेष की मुख्यमंत्री श्रीमति वसुन्धरा राजे महिला है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं पुरूषों की सहभागी बनकर कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को स्वच्छ भारत मिषन के तहत घरों में शौचालय निर्माण एवं स्वच्छता और स्वास्थ्य का संदेष जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित भी किया और उपस्थित महिलाओं को आष्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के लिए अधिकारी हर सम्भव मदद के लिए तैयार है। खास तौर से उन्होंने मनरेगा में आ रही परेषानियों का हर सम्भव हल करने का आष्वासन दिया। वहीं भंवरगढ़ थाना अधिकारी रामकिषन यादव ने मां का क्या महत्व होता है? और पुरूषों की जिन्दगी में महिलाओं का कितना योगदान है? इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी और महिलाओं के बिना जीवनयापन करना मुष्किल है, जिस तरह से गाड़ी बिना पहिये नहीं चलती है उसी तरह से महिला केे बिना पुरूष विकास असम्भव है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आष्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की महिला को कानून के तहत हर सम्भव सुरक्षा एवं मदद की जायेगी। महिला दिवस को सम्बोधित करते हुए विकास अधिकारी, राहुल कुमार, किषनगंज ने कहा कि महिलाओं के बिना राष्ट्र का विकास असम्भव है। आज के युग में महिलाएं बड़े-बड़े पदों पर आसीन है। उन्होंने सहरिया महिलाओं से अपील की अपने बालिकाओं को अच्छी षिक्षा दिलाते हुए सरकारी नौकरियों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना चाहिए हांलाकि इस क्षेत्र में पहले के अपेक्षा काफी विकास व जागरूकता देखने को मिली है। आज कई विभागों में सहरिया समुदाय के लोग कार्यरत है। यह खुषी की बात है। जाग्रत महिला समिति व संकल्प संस्था के अथक प्रयासों के चलते इस क्षेत्र में सैकड़ों सहरिया समुदाय के लोग अलग-अलग विभागों में कार्यरत है। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं आष्वस्त किया अपकी परेषानियों को हल करने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। अतिथियों का जाग्रत महिला समिति के ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रमेष सेन, गजराज मेहता, मीना प्रजापत, राजमल, विजय राय, हरिओम, शत्रुधन, कग्गो, कल्ली, मोहिनी, चिन्जो, बैजन्ती, हुसैन, लक्ष्मीनारायण, महेष वर्मा, अमीन अली, राधा, विष्वजीत, लखन, कन्हैया काका, मूलचन्द, नरेष आदि उपस्थित थे।
इन गांव की महिलाओं ने लिया भाग-
सूण्डा, खण्डेला, खेड़ला, डबका, अमरोली, लक्ष्मीपुरा, गरड़ा, बकनपुरा, हिम्मतगढ़, लकड़ाई, गीगचा, सिमलोद, भीलान महोदरी, गोवर्धनपुरा, घट्टा, घट्टी, पीपल्दा, तलावड़ा, परानियां, ततावनी, पींजना, पींजनी, भंवरगढ़, इकलेरा, मिसाई का डांडा, महोदरा, गुडरमाल, हाटरी, मामोनी, शाहबाद, मझारी, गुहाड़ी, पठारी, बीलखेड़ा डांग, चौराखाड़ी, रानीपुरा, हरिपुरा, बाल्दा, पेनावदा, ऊनी, पहाड़ी
फिरोज खान
मीडिया समन्वयक
एचएमआरसी, बारां