पूर्व मंत्री स्व. भीमसेन चौधरी की 17 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धाजंलि

DSC_5400बीकानेर, 15 मार्च। पूर्व मंत्री स्वर्गीय भीमसेन चौधरी की आज 17 वीं पुण्य तिथि पर उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर, श्रद्धाजंलि दी गई। भीमसेन चौधरी स्मारक समिति द्वारा आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में शनिवार को महारानी किशोरी देवी बालिका विद्यालय परिसर स्थित समाधि स्थल पर जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संस्थाओं, अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग ने स्व. भीमसेन चौधरी को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्मारक समिति के अर्जुन राम कुकणा ने रामधुन और सर्वधर्म सद्भाव के भजन प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि हमें भीमसेन चौधरी जी के आदर्षो एवं जीवन मूल्यों को अपनाना चाहिए। सच्चाई, ईमानदारी व मेहनत के पथ पर चलकर ही हम चौधरी साहब को श्रद्धांजली अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भीमसेन जी द्वारा किए गए कार्य विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
लूणकरणसर उपप्रधान अजय गौड़ एवं पीसीसी सदस्य लक्ष्मण कडवासरा ने भीमसेन चौधरी जी को कहा कि भीमसेन जी ने जीवन पर्यन्त सदैव ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं उत्थान के लिए कठिन प्रयास किए। उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं साधारण परिवेष में किए गए ऊँचें कार्यो के लिए उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा।
देहात कांग्रेस महामंत्री शिवलाल गोदारा एवं धर्मचंद चौधरी ने कहा कि युवाओं को भी स्व. चौधरी साहब से प्रेरणा लेते हुए ‘‘सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत’’ को अपनाना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान भंवर लाल गोदारा, पूर्व मंडी चैयरमेन श्रीराम तर्ड एवं श्री चेतराम थालोड, सुनीता गौड़, आशा स्वामी, पंचायत समिति सदस्य कन्हैया लाल शर्मा, केसराराम गोदारा, डॉ. मिर्जा हैदर बेग, वल्लभ कोचर, राहुल जादुसंगत, ओम प्रकाष ज्याणी कतरियासर, गिरधारी राम कूकणां व्यवस्थापक खादी मन्दिर, मूलाराम चौधरी पूर्व बीडीओ, डॉ. पी. के. सरीन अध्यक्ष कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ, भारत कृषक समाज के जिलाध्यक्ष गोपाल राम कूकणा, डी.सी.गहलोत पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शहर कांग्रेस, भागीरथ खीचड़ केन्द्रीय अध्यक्ष आईजीएनपी मजदूर युनियन, रिटायर्ड आरपीएस रामलाल मदेरणा, रिटायर्ड एईएन एम.पी.नैण, भंवर लाल गोदारा, मघाराम गोदारा रुणिया बडाबास, बाबुलाल गोदारा, रामचन्द्र जाखड तेजरासर, किसनाराम हुडा तेजरासर, पुरखाराम, रामेष्वर लाल, कोडाराम भादू, श्रवसणराम घिंटाला, मनोज नायक सहित विभिन्न गणमान्य नागरिकों से स्वर्गीय भीमसेन चौधरी को श्रद्धाजंलि दी।
(अर्जुन राम कूकणां)

error: Content is protected !!