राज्यपाल कल्याण सिंह जी ने राजभवन में भारतीय सिन्धु सभा, राजस्थान प्रदेष की ओर से तैयार ‘सिन्धी भाषा मान्यता के स्वर्ण जयंती वर्ष 2017-18 के पोस्टर व वार्षिक कार्यक्रमों के कैलेण्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर सभा के मार्गदर्षक कैलाषचन्द जी, प्रदेशाध्यक्ष लेखराज माधू, प्रदेष महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेष उपाध्यक्ष नोतनदास कर्मचंदाणी, प्रदेष कोषाध्यक्ष एस.बी. चांदवाणी, जयपुर जिलाध्यक्ष चन्द्र वरियाणी, मंत्री हीरालाल तोलाणी तथा राजकुमार साध उपस्थित थे।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि 10 अप्रेल 1967 को सिन्धी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करते हुये मान्यता मिलने के 50 वर्ष पूरे होने पर 10 अप्रेेल 2017 से 10 अप्रेल 2018 तक सिन्धी भाषा की मान्यता का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जायेगा। इस दौरान संगोष्ठियां, 150 बाल संस्कार षिविर, सिन्धु ज्ञान परीक्षांए सिन्धी भाषा की सात संभागीय रथयात्राओं सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल को सिंधुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक का चित्र व पुस्तक भेंट अजमेर स्मारक आने का निमंत्रण दिया गया।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
प्रदेश महामंत्री,
मो.09414705705