कांग्रेस सेवादल ने मनाई संस्थापक एन.एस.हार्डिकर की 129 वीं जयंती

01फ़िरोज़ खान
बारां 07 मई। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. नारायण सुब्बा राव हार्डिकर की 129वीं जयंती पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी श्रीजी चैक बारां कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री पानाचंद मेघवाल रहे तथा विशिष्ठ अतिथि पूर्व सभापति कैलाश पारस, महासचिव कैलाश जैन, जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा एडवोकेट, लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा, एनएसयूआई अध्यक्ष इरफान अंसारी, घूमंतु प्रकोष्ठ के सुरेश भाण्ड, यश जैन भाया रहे तथा अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अशरफ देशवाली ने की।

अति. जिला मुख्य संगठक नासिर मिर्जा ने बताया कि सर्वप्रथम डाॅ. हार्डिकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने सेवादल को कांग्रेस की रीड की हड्डी बताते हुए सेवादल को कांग्रेस का मुख्य अग्रिम बताया तथा डॉ. हार्डीकर के सिद्वान्तों का अनुसरण करते हुए पार्टी के लिए कार्य करते रहने की बात की।

विशिष्ठ अतिथि पूर्व सभापति कैलाश पारस ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के सिद्वान्तों एवं विचारों को गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने के लिए सेवादल कार्यकर्ता तत्परता से कार्य करे। जिला महासचिव कैलाश जैन ने सेवादल कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर सेवादल एवं कांग्रेस पार्टी की रीति-नीतियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की बात की गई।

सेवादल मुख्य संगठक अशरफ देशवाली द्वारा विचार संगोष्ठी में पधारे सभी कांग्रेसजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विचार गोष्ठी में जिला महिला संगठक संध्या जाडेजा, रामजानकी, कालीबाई, अरूणा बैरवा, सोनम वैष्णव, मुन्नीबाई, कोशल्या, बृजेश वर्मा, डोली, महामंत्री जाकिर मंसूरी, पार्षद नियाज मोहम्मद, योगेन्द्र मेहता, लोकेश मीणा, हेमराज बैरवा, अखलाक अंसारी, शहर मुख्य संगठक एवं पार्षद शिवशंकर यादव, सेवादल ब्लाॅक अध्यक्ष अंता फखरूद्वीन पठान, शाहबाद प्रदीप सिंह भाणावत, बारां विष्णु सक्सेना, सगीर अहमद, रमजानी भाई, कौशल चैधरी, रोहित गुर्जर, चमन राजा, शेलेन्द्र यादव, विरेन्द्र शांत, जावेद खान, मुकेश यादव, शिवा जयंत, गिरधरगोपाल नागर, मोहनलाल फूंसरा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!