खेलो इंडिया स्कूल गेम्स नेशनल में बाड़मेर के 4 जूडो खिलाडि़यों का चयन

04 फरवरी 2018 बाड़मेर
खेलों में व्यापक प्रतिभागिता को बढावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रथम खेलों इंडिया स्कूल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। खेलो इंडिया में बाड़मेर के चार जूडो खिलाडि़यों का चयन हुआ है। जिसमें तीन छात्राएं तथा एक छात्र है। बाड़मेर के चारों खिलाड़ी 05 फरवरी से 8 फरवरी तक खेलों इंडिया की जूडो प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगें।
राजस्थान जूडो संघ सह सचिव रेखाराम सियोल एवं बाड़मेर जूडो कोच खेमाराम चौधरी ने बताया कि युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रथम खेलो इंडिया स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में बाड़मेर से जूडो में अंडर 17 आयुवर्ग में तीन छात्राओं तथा एक छात्र का चयन हुआ है। 40 किलो भारवर्ग में अचली सारण राउमावि छोटू, 48 किलो भारवर्ग में गंगा चौधरी राउमावि सुथारों का तला, 63 किलो भारवर्ग में शांति सुथारों का तला तथा 73 किलो भारवर्ग में लक्ष्मणसिंह रामावि गरल का चयन हुआ है। चारों खिलाड़ी पूर्व में कई बार राष्ट्र स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके है। शांति चौधरी सुथारों का तला इससे पूर्व आठ बार राष्ट्र स्तर पर खेल चुकी है, अचली सारण छोटू छः बार राष्ट्र स्तर पर खेल चुकी है एवं कास्य पदक विजेता है। वहीं लक्ष्मणसिंह गरल 5 बार खेल चुके है 1 सिल्वर तथा 1 कास्य पदक विजेता हैै वहीं गंगा चौधरी सुथारों का तला 4 बार राष्ट्र स्तर पर खेल चुकी है। खिलाडि़यों के चयन पर राजस्थान जूडो संघ सह सचिव रेखाराम सियोल, डालूराम चौधरी, बाड़मेर जूडो कोच खेमाराम चौधरी, बाड़मेर जूडो संघ जिलाध्यक्ष अचलाराम बेनिवाल देवेन्द्र चौधरी, भगराज मायला, भागीरथ सिवल, खियाराम कुकणा, चिमाराम जाट, रमेश कुमार सियोल, माधव चौधरी, प्रवक्ता तेजाराम हुड्डा, उदाराम गोदारा, श्रीराम बेनिवाल ने बधाई देते प्रथम खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
देश में जमीनी स्तर पर खेलों को पुनर्जीवत करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण भारत के 16 खेलों के 5000 खिलाडि़यों का चयन किया है। जिसमें राजस्थान के 140 खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में भाग ले रहे है। 5000 में से प्रतिभाशाली खिलाडि़यों का चयन कर उन्हें आठ साल तक प्रतिवर्ष 5-5 लाख रूपये खेल विकास एवं आर्थिक मजबूती के लिए प्रदान किये जायेगें।

तेजाराम हुड्डा
प्रवक्ता
बाड़मेर जूडो संघ (राजस्थान)
मो. 89520070006

error: Content is protected !!