मण्डावर नवयुवक मंडल के चुनाव संयोजक नेतसिंह, चुन्ना सिंह चौहान व चुनाव अधिकारी नारायण सिंह के सानिध्य में सम्पन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद पर पृथ्वीराज सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष भगवान सिंह तथा मंत्री ललित किशोर सिंह चुने गए। नवयुवक मंडल के संरक्षक पूर्व अध्यक्ष मिट्ठू सिंह ठाकडा , राजेन्द्र सिंह नामाकाकर, गोपाल सिंह टेलर , जसवन्त सिंह मण्डावर , तिलोक सिंह रावली, नारायण सिंह डूंगावत, प्रेम सिंह सोमेश्वर, दिलीप सिंह रहेंगे। इस अवसर पर सरपंच प्यारी रावत, चौबीस गांव के मूल सिंह, धूल सिंह, सर्कल अध्यक्ष पूरन सिंह, नशाबंदी सलाहकार भंवर सिंह, सोहन सिंह, आसु सिंह, भाजपा ओबीसी जिला उपाध्यक्ष लूम्ब सिंह आदि उपस्तिथ थे। शीघ्र ही पृथ्वीराज सिंह अपनी विस्तृत नवयुवक मंडल कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।