माली सैनी महासभा ने मनाया गहलोत का जन्मदिवस

बीकानेर। राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा ने गुरुवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत का गहलोत की तस्वीर के आगे केक काटकर जन्मदिवस मनाया। महासभा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण कच्छावा ने बताया कि माली समाज की यह शख्सियत ने पूरे देश में अपनी साख जमा रखी है। इस अवसर पर महेंद्र देवड़ा, आसूराम कच्छावा, कैलाश गहलोत, लालचंद गहलोत, मूलचंद कच्छावा, कैलाश कच्छावा, बबलू गहलोत, नीरज गहलोत, हुकुमचंद कच्छावा, नवदीप गहलोत, मुकेश गहलोत, राजू गहलोत, संजय गहलोत, महेश सोलंकी तथा जगदीश माली सहित महासभा के अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!