राजसमन्द, | भारतीय जनता पार्टी ने कहा की संघ व भाजपा पर आरोप लगाना कांग्रेस की सोची समझी रणनीति हे | जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी ने कहा की इतिहास गवाह हे की इस देश को कांग्रेस ने दिमग की तरह चाट कर खोखला कर दिया हे, आज देश में आतंकवाद, जातिवाद, वंशवाद महिसासुर की तरह बढ़ रहा हे इन सभी समस्याओं की जननी स्वयम कांग्रेस पार्टी हे | पूर्व विधायक बंशीलाल खटिक ने कहा की कांग्रेस को आर एस एस पर उंगली उठाने से पहले अपने पूर्वजों के कृत्यों को देखना चाहिए | खटिक ने कहा की आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश में केंची का काम किया हे जबकि आर एस एस ने सुई धागे के रूप में जोड़ने काम किया हे |इस देश में संघ की प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं हो सकती | इससे पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री शिंदे के संघ के खिलाफ आतंकवाद सम्बन्धी बयान के विरोध में प्रात: ११ बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, भाजपा जिंदाबाद, शिंदे हाय-हाय, कांग्रेस हाय-हाय के नारों के साथ जिला मुख्यालय स्थित पुरानी कलेक्ट्री पर धरना शुरू किया | इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह सुराना, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, महामंत्री जवाहर जाट,कर्ण सिंह राव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान, संगीता चौहान, उप प्रधान सुरेश जोशी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के भूपेंद्र पालीवाल, अरुण मिश्रा, उपसभापति अर्जुन मेवाडा, नाथद्वारा मंडल अध्यक्ष शिव पुरोहित, भीम मंडल अध्यक्ष मोती सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह चौहान, लता मादरेचा, एस एस पालीवाल, जमना लाल पुरोहित,खुमानसिंह राव, सुनील जोशी, अमर सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए शिंदे से पद से स्तीफा देने की मांग की | इस दोरान धरना स्थल पर नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना, पूर्व सभापति दिनेश पालीवाल,अशोक रांका, पार्षद रमेश खींची, हिम्मत कुमावत, चम्पालाल कुमावत , सुरेश जोशी,रमेश माली, शिशुपाल चौधरी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज पालीवाल, ओम पारिक, वीरेंद्र पुरोहित , भानु पालीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह सांखला, रतन अहीर, हरी सिंह राव , मीडिया जिला संयोजक मधुप्रकाश, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे |
– मधुप्रकाश लढढा