उत्तराखंड में हताहत लोगों और शहीद सैनिकों को किया नमन

DSC_7059DSC_7087जयपुर। उत्तराखंड में हताहत हुए लोगों और शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को स्टेच्यू सर्किल पर शांति सभा का आयोजन किया गया। सायं सात बजे आयोजित हुई इस सभा के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राजस्थान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा थे। सभा में उत्तराखंड विपदा में फंसे लोगों की सकुशल वापसी के लिए भी प्रार्थना की गई। सभा को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सब तन-मन और धन से देवभूमि वासियों के साथ हैं। सरकारों से लेकर सामाजिक संस्थाओं तक, चहुंओर से मदद और संबल के हाथ उठ रहे हैं। देश की इस एकता भावना को जितना नमन किया जाए, उतना कम है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर राजनीति करना बिल्कुल सही नहीं है। हमें राजनीति और निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर उत्तराखंड वासियों की मदद करनी चाहिए। इससे पूर्व उत्तराखंड में हताहत हुए लोगों और शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवियों ने भी एक स्वर में उत्तराखंड की मदद करने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!