उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि अकर्मण्यता और अक्षमता कांग्रेस शासन की पहचान बन गई है। यह सरकार 5 वर्षों में राशनकार्ड भी नहीं बनवा पाई है। किरण नें कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में राशन कार्ड बनवाने के अनुबंध में भारी घोटाला हुआ है। जनता को 5 घंटे पंक्ति में लगने पर भी राशन कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं। नये राशन कार्डों में भारी अशुद्धियाँ हैं। परिवार के सदस्यों के नाम, पते और आयु आदि सभी सूचनाएं अशुद्ध है। राशन कार्ड के अभाव में जनता को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का पुरा लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। किरण नें कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि राशन कार्ड मतदाता पहचान का एक महत्वपूर्ण और सुलभ माध्यम है। राशनकार्ड में त्रुटियों के कारण मतदान करनें में भारी समस्याएं आ सकती है। राशन कार्ड बनाने वाली संवेदक कम्पनी को अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए कार्डों में त्रुटियों और विलम्ब की उपेक्षा की जा रही है।
युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा- किरण माहेश्वरी
उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति पर ही निर्भर है। युवा आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा। किरण गिलुण्ड में पार्टी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी।
किरण नें कहा कि मंगलवार को कांकरोली में होने वाला नवमतदाता अभिनंदन समारोह राज्य का एक अनुठा एवं विशाल आयोजन है। इसमें युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, राजस्थान के मुख्य सचेतक राजेन्द्र सिंह राठौड़, किसान मोर्चा को अध्यक्ष सांवर लाल जाट, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित प्रदेश के कई बड़े नेता आ रहे हैं। पिछले 10 दिनों में वो जहाँ भी गई, अभिनंदन समारोह को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा है।
किरण नें कहा कि भाजपा में वंशवाद के कारण कार्यकर्ता का गला नहीं घुटता है। अटल जी एक साधारण कार्यकर्ता से देश के प्रधानमंत्री बनें। नरेन्द्र मोदी अति पिछड़े वर्ग के एक साधारण परिवार से हैं। किन्तु अपने परिश्रम, दूरदर्शिता और राष्ट्रीयता के प्रति अटूट समर्पण के कारण वे प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी बनें हैं। कांग्रेस में सर्वाेच्च पद एक परिवार की जागीर बन गया है।
किरण नें सभी से आग्रह किया कि वे पार्टी और देश के लिए कार्य करें और प्रदेश एवं देश को कांग्रेस मुक्त करने के गांधीजी के सपने को साकार करें।