कांग्रेस ने देश को कंगाल किया- कटारिया

Photo0307राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी के कद्दवार नेता और राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता  गुलाब चंद कटारिया ने कहा की भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र हे और जनता के द्वारा ही सरकारों का चयन होता हे लेकिन यू.पी.ए २ ने इस देश को अपमानजनक स्थिति में पहुंचा दिया हे|  भारत का प्रधानमंत्री एक अर्थशास्त्री होते हुए भी इसने  देश को कंगाल बना दिया हे | दोपहर २ बजे राजसमन्द लेक व्यू होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कटारिया ने कहा की कांग्रेस ने पेंसठ वर्षों में इस देश को बेरहमी से लुटा हे और मनमोहन सरकार ने तो अति कर दी हे|प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा की भाजपा ने जब से प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा की हे तब से ही कांग्रेस को निराशा ने घेर लिया हे | कांग्रेस ने अब तक प्रधानमंत्री पद के लिए किसी के नाम की घोषणा नहीं की हे इससे साफ़ जाहिर होता हे की कांग्रेसी  खेमे में नरेंद्र मोदी के कद का कोई नेता ही नहीं हे | कटारिया ने कहा की मोदी साफ़ छवि वाले बेदाग़ नेता हे, वहीँ कांग्रेस में सारे के सारे नेता दागी हे एक भी ऐसा नेता नहीं बचा हे जिस पर भ्रस्टाचार का कोई आरोप नही हो | कटारिया ने कहा की गहलोत सरकार ने राजस्थान के विकास को अवरुद्ध किया हे | अब खेरात बाँट कर लोकतंत्र को गलत दिशा में लेजाने का प्रयास किया जा रहा हे | क्षणिक राजनितिक लाभ के लिए वोटों की सोदागिरी की जा रही हे | अगर पैसा ही फेंकना था तो भामाशाह योजना पर अमल करते जिससे जनता का दीर्घ अवधि के लिए भला होता |स्थानीय मुद्दे के एक प्रश्न के जवाब में कटारिया ने कहा की टिकिट देना पार्टी का काम हे हम तो संघठन के सिपाही हे |इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, महामंत्री महेश पालीवाल, पूर्व न.प.चेयरमेन अशोक रांका,जगदीश पालीवाल, मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा, नगर महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण,राजेन्द्र अग्रवाल,चन्द्रशेखर पालीवाल, पार्षद रमेश खींची,शिशुपाल,हिम्मत मेहता, रमेश माली,गोवर्धन लड्ढा,गोपाल सेन,राजकुमार सोनी, जिला उपाध्यक्ष लता मादरेचा,प्रकाश रांका, संगीता चौहान, बोथमल जाट,गोविन्द सोनी,प्रकाश खेरोदिया,रत्ना गोस्वामी  महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे |

error: Content is protected !!