
अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमति अनिता भदेल ने शनिवार को विभिन्न वार्डो के जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों का भारी समर्थन मिला इस दौरान श्रीमति भदेल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के राज्य में अवरूद्ध हुई विकास की गति को पुनः बढाया जायेगा तथा महगाई को कम कर गरीबों के साथ न्याय किया जायेगा। इसकें लिए जरूरी है कि भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा में भेजा जाये। क्षेत्रवासी एवं व्यापारियों ने श्रीमति भदेल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न वार्डो में कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गई।
श्रीमति भदेल ने वार्ड 44 के क्षेत्र टेम्पू स्टेण्ड, अयोध्यानगरी, अजयपाल नगर, कपिल वस्तुु कॉलोनी, न्यू राजीव नगर, इन्द्रा नगर, सूर्यनगर, तिलकनगर, जगदम्बा कॉलोनी में सघन जनसम्पर्क किया। जिसमंे क्षेत्र वासियों ने जगह जगह श्रीमति भदेल का ढोल ढमाकों एवं फुल मालाओं जोरशोर से स्वागत किया। जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्र के व्यापारियों ने श्रीमति भदेल को शोल ओडाकर स्वागत किया एवं भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जितानें का विश्वास दिलाया। जन सम्पर्क में श्रीमति भदेल के साथ पार्षद हेमन्त सॉखला,भाजपा युवा नेता सुरेन्द्र सिंह शेखावत, देवेन्द्र सिंह शेखावत, रन्जन शर्मा, गौरव टांक, राहुल चौहान, अजीत चौधरी, अशोक शर्मा, संजय परिहार, राजेश गढवाल, हेमन्त फौजी, कपिल मारू, राजेश घाटे, अर्जुन सिंह राठौड, कृष्णा सोनी, माया सॉखला, सकुन्तला देवी आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
इसी प्रकार पार्षद शंकर सिंह रावत के साथ श्रीमति भदेल ने वार्ड 39 के क्षेत्र माखुपुरा, विकास नगर, जवाहर कॉलोनी आदि क्षेत्रों का दौरा किया। जन सम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने ढोल ढमाको व फूल मालाओं के साथ भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनिता भदेल का जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने श्रीमति भदेल को भारी मतो से जिताने का वादा किया जन सम्पर्क में श्रीमती भदेल के साथ खेम सिंह रावत, अमृत फौजी, मदन फौजी, अजीत चौधरी, हेमन्त फौजी, सोहन रावत, रामसिंह रावत, गोपी कलाद, हीरालाल, डॉ अशोक शर्मा, एडवोेकेट अर्जुन सिंह रावत, पृथ्वीराज भाटी, रामसिंह, धर्मा रावत, मदर गुर्जर, शंकर फुलवारी, पूर्व पार्षद हेमा पटेल, रघुवीर, कुन्दन सिंह एव समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा वार्ड 40 के क्षेत्र विवेक विहार कॉलोनी, रघुकुल डिफेन्स, केसरी कॉलोनी, न्यू केसरी कॉलोनी, इन्द्रप्रस्थ नगर, परिवहन नगर, खनिज नगर में संघन जन सम्पर्क किया गया जिसमें महिला मोर्चा में कुसुम शर्मा, वीना गोयल, प्रभा शर्मा, रनु शर्मा, अलका शर्मा, सुषमा शर्मा, रूकमणी, माया, मधुशर्मा, अनिता, दीपिका, चन्द्रकान्ता, रामावति गुप्ता, ऊषागुप्ता, निर्मला शर्मा, मंजू शर्मा, शान्ति देवी, नर्वदा, विद्या देवी, पुनम, गीता, शांति हेमलता, दयावती, कृष्णा सहित अनेक महिला कार्यकर्त्ता मौजूद थें। जन सम्पर्क के दौरान महिला मोर्चा को क्षेत्र के लोगों का अपार जन समर्थन मिला।