परीक्षा हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया के अनुसार राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम मुख्यालय जयपुर द्वारा अजमेर में आगामी 15 दिसम्बर को प्रात: 11.30 बजे से अपरान्ह् 1.30 बजे तक विभिन्न शिक्षण संस्थाओं पर आयोजित चालक, परिचालक आर्टिजन ग्रेड द्वितीय एवं तृतीय के पद की परीक्षा के दौरान केन्द्रों पर कानून शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
डीएवी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल केसरगंज, आर्यपुत्री उच्च माध्यमिक विद्यालय प्लाजा सिनेमा के सामने, आदर्श सीनियर सैकेण्डरी स्कूल न्यू मैजिस्टिक सिनेमा के पास एवं विरजानन्द हायर सैकेण्डरी स्कूल चान्दबावडी रोड केसरगंज के लिए तहसीलदार कलेक्ट्रेट श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड को, दयानन्द कॉलेज ब्यावर रोड, दयानन्द बाल निकेतन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल (हिन्दी माध्यम) डीएवी कॉलेज कैम्पस, दयानन्द बाल निकेतन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) डीएवी कॉलेज कैम्पस एवं सरस्वती बालिका सीनियर सैकेण्डरी स्कूल गोल्फ कोर्स रोड अजमेर के लिए उप जिला मजिस्टे्रट डॉ. राष्ट्रदीप यादव को, ब्राईट इण्डिया पब्लिक स्कूल माकड़वाली रोड, क्वीन मैरीस सीनियर सैकण्डरी स्कूूल रामनगर, वृन्दावन पब्लिक स्कूल फाईसागर रोड, एचकेएच पब्लिक स्कूल वैशाली नगर एवं आरवीवीएसपी श्रमजीवी कॉलेज पेट्रोल पम्प के पीछे वैशाली नगर हेतु तहसीलदार अजमेर श्री रामकुमार टाडा को, सेंट स्टीफन सीनियर सैकण्डरी स्कूल माकड़वाली रोड, क्वीनस मैरी गल्र्स स्कूल, माकडवाली रोड, सम्राट पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल दाहरसेन स्मारक के पास कोटडा के लिए आयुक्त (विकास) नगर निगम, अजमेर श्री बजरंग सिंह चौहान को, महाराजा पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, पुलिस लाईन एवं टांक शिक्षा निकेतन, पुलिस लाईन लोहाखान, सहायक कलक्टर (मुख्यालय) श्री जब्बर सिंह अजमेर को कार्यपालक मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है।
ज्ञातव्य है कि चालक, परिचालक आरर्टिजन ग्रेड द्वितीय एवं तृतीय परीक्षा के 3191 पदों के पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा निजी एजेंसी के माध्यम से अजमेर शहर के विभिन्न 18 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की जा रही है। अत: निगम द्वारा आयोजित उक्त परीक्षा से संबंधित समस्त कार्यो हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री अजय कुमार शुक्ला को समन्वयक/नोडल अधिकारी एवं सहायक कलक्टर मुख्यालय श्री जब्बर सिंह को उपसमन्वयक/सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
केन्दीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बोम्बे बैंच के न्यायिक सदस्य श्री रोही कल अजमेर आएंगे
अजमेर 13 दिसम्बर। केन्दीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल बोम्बे बैंच के न्यायिक सदस्य माननीय श्री ए.जे. रोही अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत कल अजमेर आएंगे। श्री रोही अपनी यात्रा के दौरान पुष्कर में भगवान ब्रहमा के मन्दिर एवं अजमेर में दरगाह शरीफ जाकर जियारत करेंगे।

error: Content is protected !!