लगता है टीम आप भी अब अन्ना एंड कंपनी को सस्ते में छोड़ देने के मूड में नहीं है. पिछले काफी दिनों से टीम अन्ना के सदस्य आप के सदस्यों पर राजनीति करने और आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगा रहे हैं. टीम अन्ना के सरकारी लोकपाल पर सहमति जता देने पर अब आम आदमी पार्टी ने भी अन्ना और उनकी टीम को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है.
Dr. Kumar Vishwas : महासमर में कभी-कभी ऐसा समय आता है कि पितामह भीष्म के मौन और गुरु द्रोण के सिंहासन से सहमत हो जाने पर भी कंटकपूर्ण पथ पर चल कर पाँच पांडवों को युद्ध ज़ारी रखना पड़ता है। सत्य की राह सारी परीक्षा दिए बिना आगे नहीं जाने देती, बाबा कबीर के अनुसार शीश दिए बिना परिणाम नहीं देती ! तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहे न रहे ! जय हिन्द
आम आदमी पार्टी नेता व कवि कुमार विश्वास के फेसबुक वाल से
http://bhadas4media.com