उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि काग्रेंस गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरूद्ध वर्ष 2002 से घृणित दुष्प्रचार अभियान चला रही है। गुजरात दंगों मे मोदी की संलिप्तता नहीं होने के न्यायिक निर्णय के बाद काग्रेंस पार्टी को देश की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए। किरण ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा गुजरात के कथित जासुसी प्रकरण में जांच आयोग का गठन काग्रेंस के घृणित दुष्प्रचार अभियान की ही एक कड़ी है। यह देश की संघीय व्यवस्था का अतिक्रमण और राज्यों का अपमान है। गुजरात दंगो में निर्णय के दिन ही जांच आयोग का गठन से काग्रेंसी की नियत में खोट दिख रहा है।
किरण ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सारे देश में बढ़ रही लोकप्रियता से हताश काग्रेंस झूंठ एवं दुष्प्रचार से चुनाव जीतने की आशा कर रही है। देश की जनता सब समझ रही है, उसे काग्रेंस का सच दिख रहा है।