
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव दिनांक 05 जनवरी 2014,रविवार को प्रातः अजमेर पहुचेगें । भाजपा प्रवक्ता अरविन्द यादव ने बताया कि सांसद यादव अजमेर से ब्यावर के लिये प्रस्थान करेगें जहां पर दोपहर 12.30 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन तथा ब्यावर विधानसभा क्षैत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगें एवं नवमतदाताओं का सम्मान भी करेगें ।