इस बार भाजपा शत्रुघ्न सिन्हा को नहीं देगी को टिकट?

shatrughnलंबे समय से बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे शत्रुघ्न सिन्हा के साथ सबकुछ ठीक नहीं है। उन्हें पार्टी में धीरे-धीरे किनारे लगाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो पटना साहिब सीट से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का लोकसभा का टिकट कटना लगभग तय है। प्रदेश बीजेपी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के बीच शत्रु को लेकर फैली नाराजगी के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को बता दिया है। अब निर्णय बीजेपी की केंद्रीय टीम को ही लेना है।शत्रुघ्न सिन्हा को भी इसकी भनक लग चुकी है, तभी तो कई बार उन्होंने पार्टी विरोधी बयान दिया है। जेडीयू ने तो उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता भी दे दिया है। हालांकि, अंदर ही अंदर पार्टी का एक खेमा शत्रुघ्न सिन्हा के स्टारडम से डर भी रहा है। वैसे शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी माने जाने वाले प्रियरंजन पटेल ने इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया।
सूत्रों के मुताबिक, पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटना तय माना जा रहा है। दरअसल पटना साहिब सीट बीजेपी के लिए बिहार में सबसे मुफीद सीटों में से एक मानी जाती है। ऐसे में पार्टी के कई सीनियर नेताओं की नजर इस सीट पर टिकी हुई है। शत्रुघ्न सिन्हा को किनारे लगाने की तैयारी पिछले एक साल से चल रही है। सबसे पहले पार्टी के एक सीनियर नेता के इशारे पर पटना में कई जगहों पर सिन्हा विरोधी पोस्टर लगाए गए। शत्रुघ्न सिन्हा इससे नाराज हो गए और पार्टी में अपने विरोधी नेताओं को चेताते हुए जेडीयू नेता नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर गए। इसको लेकर बिहार की सियासत में खूब बवाल मचा। लेकिन, शत्रुघ्न के स्टारडम को देखते हुए पार्टी ने उस वक्त उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। जैसे-जैसे शत्रुघ्न सिन्हा के ‘पर’ कतरे गए, उन्होंने बीजेपी सांसद रहते हुए भी पार्टी लाइन के खिलाफ कई बार बयान जारी किए। ध्यान रहे कि जब लालू यादव को चारा घोटाले में सजा हुई तो वह उनके घर जाकर उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी से देवी से भी मिले थे। इसको लेकर पार्टी के कई नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की थी।

error: Content is protected !!