मुम्बई। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि आज देश को एक स्थिर एवं सशक्त सरकार की महत्ती आवश्यकता है। विदेशी शक्तियाँ एवं उनके भारतीय अधिकर्ता अस्थिरता से देश को दुर्बल बनाने का षडयंत्र कर रहे हैं। स्थिर एवं सशक्त सरकार के लिए भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों को विजयी बनाएं।
किरण माहेश्वरी मुम्बई में भाजपा प्रत्याशी पूनम महाजन के समर्थन में मेवाड़ पालीवाल समाज द्वारा आयोजित प्रवासी मेवाड़ियों की सभा को संबोधित कर रही थी। किरण नें कहा कि विगत 60 वर्षों में कांग्रेस नें देश को दुर्बल बनाने और लूट खसोट की अंग्रेजी शासन की नीतियों को ही अपनाया है। अब भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने का समय आ गया है। महंगाई, भ्रष्टाचार और असुरक्षा कांग्रेस की पहचान बन गए हैं। कांग्रेस अपने कुकृत्यों एवं असफलताओं को छुपाने के लिए नरेन्द्र मोदी के शासन पर प्रश्न खड़े कर रही है। किन्तु जनता सब समझती है।
सभा में मेवाड़ पालीवाल समाज नें भाजपा प्रत्याशी पूनम महाजन और किरण माहेश्वरी का भावभीना स्वागत किया और भाजपा की विजय के लिए सभी संभव प्रयास करने का वचन दिया। सभा में समाज के अध्यक्ष उमाशंकर पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल, नारायण लाल, बंशीलाल, श्यामसुन्दर पीपलांत्री, युवा ब्रिगेड के दिलीप दवे एवं भरत दवे उपस्थित थे। सभा को भाजपा प्रत्याशी पूनम महाजन, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रीटा मकवाना एवं भाजपा नेता ङरत कुमावत नें भी संबोधित किया।