नेहरू-गांधी परिवार की परम्परागत सीट रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को चौथी बार नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसके पहले वह 2004, 2006 ( उप चुनाव) और 2009 में चुनाव जीत चुकी हैं। उनके साथ पूरा परिवार (बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और दामाद राबर्ट वाड्रा) मौजूद रहेगा। सांसद पर्तिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि गांधी परिवार सुबह 10 बजे विशेष विमान से फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर पंहुचेगा। नामांकन के पहले वह शहर में रोड शो करते हुए केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय पंहुचकर पहले पूजा अर्चना करेंगी। शहर में जगह-जगह उनका स्वागत भी किया जायेगा। केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पूजा अर्चना की रस्म इन्दिरा जी के कार्यकाल से चली आ रही है। सोनिया गांधी का रायबरेली से यह चौथा चुनाव है। पिछली बार उन्होंने पौने चार लाख वोटो से चुनाव जीता था।
-Gaurav Awasthi