मोदी फोड़ेगा कांग्रेस के पाप का घड़ा- कटारिया

gulab kataria 1 aराजसमन्द। पंचायती राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा की जनता सोच समझ कर वोट देगी तो इस देश का उद्धार हो जायेगा। कांग्रेस ने 60 सालों से देश पर शासन किया लेकिन 6 साल का अटल बिहारी वाजपेयी का राज आज भी कांग्रेस पर भारी हे। कटारिया ने कहा की सरहद पर 41 हजार किलोमीटर पर चीन का कब्जा हे। लेकिन कांग्रेस की कान पर जूं तक नही रेंगी। कांग्रेस का इलाज जनता जनार्दन के पास ही हे।  अफजल गुरु और  इमाम बुखारी  के तलवे चाटने वाली कांग्रेस ने  जातिवाद का जहर घोल दिया हे।  कोयला, सीमेंट,यूरिया और घास खाने वाली कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के कीर्तिमान बनाए हें। कटारिया ने कहा की मारना हे तो चोर की माँ को मारे । ईमानदार पैदा होगा तो वोट की पेटी से । कांग्रेस का मुह काला हे इसलिए दूसरों का मुह काल करने में लगी हे।  कांग्रेस डकेत हे जिसका पैसा स्विजरलेंड में हे। भाजपा प्रत्याशी हरीओम सिंह राठौड़ के समर्थन में पुठोल चौराहे पर आयोजित आमसभा में कटारिया ने कांग्रेस के परिवार वाद पर कटाक्ष करते हुए कहा की चाय बनाने वाला देश का प्रधानमंत्री नही बन सकता तो क्या सोनिया की कोख से पैदा होने वाला ही भारत का प्रधानमन्त्री बन सकता हे। 60  साल के राज में किसान को बर्बाद कर दिया हे। एक किसान ही हे जो मंडी में निलाम होता हे क्यों नही कृषि का उपयुक्त मुल्य दिया जाता हे। कांग्रेस ने किसानो को ठगने का काम किया । कटारिया ने कहा की मोदी आएगा तो देश का विकास करेगा । मोदी का जादू दिल्ली की सरकार बनाएगा। कांग्रेस राज ने निराशा पैदा की हे। पाप का घड़ा मोदी की ठीकरी से ही फूटेगा। कटारिया ने राठौड़ की तुलना खुद से करते हुए कहा की  में 1 रु. हूँ तो राठोड 1.5 रुपया हे। इसके जेसा अच्छा इंसान मेने  अपने 35 साल के रराजनेतिक जीवन में नही देखा। मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की प्रात 11:30 बजे आमसभा की शुरुआत हुई। आमसभा को जिला अध्यक्ष नन्द लाल सिंघवी, महामंत्री महेश पालीवाल , उप प्रधान सुरेश जोशी, महेंद्र कोठारी, लवेश मादरेचा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पालीवाल, श्याम सुन्दर मोरवड  सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरीओम सिंह राठौड़ 11 अप्रेल को मेड़ता विधानसभा में जनसंपर्क करेंगे व 12 अप्रेल को राजसमन्द में सवेरे 8.30 बजे बड़ारडा, 9 बजे पिपरडा, 9.30 बजे फरारा, 10 बजे सांगठ, 10.30 बजे पिपलान्त्री, 11 बजे मुन्डोल, 11.30 बोरज, 12 बजे पसुंद,  12.30 बजे तासोल, 1 बजे खटामला, 1.30 बजे धायला, 2 बजे बामन टुकड़ा, 2.30 बजे पडासली में जनसंपर्क करेंगे।

error: Content is protected !!