अजमेर। नसीराबाद विधानसभा उप चुनाव का प्रचार कल 11 सितम्बर को सांयकाल 6 बजे से बंद होने के पश्चात इस क्षेत्र के मतदाताओं के अलावा बाहरी मतदाता नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में नहीं रूक सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भवानी सिंह देथा ने सभी राजनीतिक दलों व अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि वे ऐसे बाहरी जनप्रतिनिधियों को जो इस क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र से बाहर भिजवा दें। स्थानीय सांसद क्षेत्र में ठहर सकेंगे।