जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
अरांई। अरांई में जहां तहसील मुख्यालय खुलने से किसानों को कंई मामले में सुविधा हुई वहीं तहसील की कार्यप्रणाली और बिचोलियों द्वारा किसानों को लूटा जा रहा है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त हो गया है। किसानों ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोंप कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। अरांई के सामाजिक संगठन भारतीय किसान संघ, भारतीय कांग्रेस पार्टी पूर्व अध्यक्ष सहित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को बताया कि अरांई तहसील कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री क राने पर किसानो से सुविधा शुल्क की मांग से किसानो को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है। कम पढ़े लिख्ेा आर ग्रामीण परिवेश होने से यहां कार्यरत कर्मचारी एवं टाईपिस्ट धडल्ले से रजिस्ट्री के नाम पर लुट कर रहे है। सामाजिक संगठन भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष उमराव गोरली, काग्रेस ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष अमराराम मैघवंशी ने बताया कि तहसील मं रजिस्ट्री कराने पर टाईपिस्ट किसानों से तहसीलदार, पटवारी, बाबू, करंट ड्यूटी, स्टाम्प टाईप के नाम पर अतिरिक्त रूपये वसूल कर रहे है। जिससे किसानो को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है। उन्होने बताया कि किसान खेतों में खून पसीना एककर रूपये कमाता है। उसे अपने परिवार को चलाने के लिए क ई मुश्किलों का सामना करना पडता है। ऐसे में किसानों के साथ हो रहे शोषण से किसानो को परेशानी का सामना करना पड रहा है। मामले को लेकर कालानाडा वार्डपंच सावंरलाल जाट,अरांई निवासी देवकरण, सत्यनारायण माली सहित ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
इनका कहना :- तहसील कार्यालय में होने वाले कार्यो पर क ोई सुविधा शुल्क ले रहा है तो गैर कानूनी है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
-प्रवीण कुमार गुगरवाल, तहसीलदार, अरांई
करंट लगने से विद्युुत विभाग के लाइेन मैन की मौत
ग्रामीणों ने जताया रोष, दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग
अरंाई। अरांई विधुत विभाग के लाईन मेन की कालानाडा क्षेत्र में विधुत लाईन दुरस्त करने के दौरान करंट लगने से मोत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही अरांई पुलिस ने मोका स्थल पंहुच कर लाईन मेन का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनो को सोंप दिया। अरांई निवासी ओमप्रकाश वैष्णव ने अरांई पुलिस में मामला दर्ज कर बताया कि उसके पिता विधुत लाईन मेन रामेश्वर लाल वैष्णव चोंसला फिडर के कालानाडा गांव में बांगडो के नाडे के पास विधुत पोल से फाल्ट सुधारने के लिए पोल पर कार्य कर रहे थे। उन्होने चोंसला फिडर से उक्त कार्य के लिए सटडाउन ले रखा था। सुबह करीब 10 बजे सटडाउन के बावजूद चोंसला फिडर से किसी ने लाईन चालु कर दी जिससे रामेश्वर लाल को करंट लग गया। कंरट से रामेश्वर लाल पोल पर ही चिपक गया। खेतों में कार्य करने वाले किसानों का उक्त घटना की जानकारी मिलते ही वे वहां एकत्रित हो गये। किसानों ने विधुत विभाग कार्यालय उक्त घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद चोंसला फिडर से लाईन काटी गई। सुचना मिलने पर अरांई थान प्रभारी जगदीश प्रसाद मोके पर पंहुचे। ग्रामीणों की मदद से शव रामेश्वर लाल को नीचे उतारा गया। प्रलिस ने रामेश्चर लाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने रामेश्वर लाल को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनो को सोप दिया गया। परिजनों ने शव को पेतृक गांव गागुन्दा में लेजाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों ने जताया रोष- गागुन्दा निवासियों ने लाईन मेन की विधुत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही पर रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सटडाउन के बावजूद लाईन चालु करना गम्भीर अपराध है। उन्होन दोषियों कि खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
-मनोज सारस्वत