अजमेर, 10 नवम्बर। स्थानीय निकाय चुनाव 2014 के तहत सोमवार को ब्यावर में 66 तथा पुष्कर में 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। ब्यावर उपखण्ड अधिकारी श्री भगवती प्रसाद ने बताया कि नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए 66 अभ्यर्थियों ने 98 नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी तरह अजमेर उपखण्ड अधिकारी श्री संजय कुमार माथुर ने बताया कि 5 वार्डों में 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डेमाईजेशन 12 नवम्बर को
अजमेर। नगर निकाय चुनाव नगर परिषद ब्यावर एवं नगर पालिका पुष्कर के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डेमाईजेशन 12 नवम्बर को शाम 4 बजे कलेक्टे्रट स्थित एनआईसी कक्ष में किया जाएगा।