
व्हाट्स उप पर आजकल उम्र निकलने की ट्रिक बहुत पॉपुलर हो रही है, कहा जाता है कि यह तरकीब भगवद्गीता के 114 वे श्लोक से जुड़ी हुई है———-
अगर आप अपने जन्म के वर्ष की अंतिम दो सख्यां को 114 में से घटा दें तो आपको आपकी उम्र ज्ञात हो जायेगी यथा आपका जन्म 1968 मे हुआ है तो
114—68=46, अगर जन्म 1972 मे हुआ है तो आपकी उम्र होगी 114–72=42 वर्ष |
इसी प्रकार अगर आपका जन्म सन 2000 मे हुआ है तो आपकी अभी उम्र मालूम करने के लिए आपको 114 के स्थान पर मात्र 14 मे से जन्म वर्ष के अन्तिम दो संख्या यानि 00 घटाना होगा यानी 14-00=14 | यह ट्रिक भी उन्हीं पर लागु होगी जिनका जन्म 2014 से 2000 के मध्य हुआ है |
अत ध्यान रहे उपरोक्त्त ट्रिक केवल उन पर काम करेगी जिनका जन्म पिछली शताब्दी मै ही हुआ है | यह तरकीब मात्र इसवी सन (calendar year –Jan to Dec. )पर लागु होती है|
यहाँ यह बात भी महत्वपूर्ण है कि 114 में से जन्म वर्ष के अंतिम दो अंक घटाने का सूत्र मात्र इसी वर्ष यानी इसवी सन 2014 के लिए ही लागु होगा, अगले वर्ष 2015 में अपनी उम्र की गणना करते वक्त हमें 115 में से जन्म वर्ष के दो अंतिम अंक घटाने होगें, यह कर्म इसी तरह चलता रहेगा | वर्ष 2019 में आपको अपनी उम्र की गणना हेतु 119 में से जन्म वर्ष के अंतिम दो अंक घटाने होगें , इसी तरह 2020 में आपको 120 में से जन्म वर्ष के अंतिम दो अंक घटाने होंगे |
Dr.J. K. Garg