
-जगदीश सैन पनावड़ा- बाड़मेर / बायतु उपखण्ड क्षेत्र की बालिकाओ ने खेल क्षेत्र में बाड़मेर जिले के साथ राज्य स्तर पर परचम लहराया । थार की इन बेटियों ने राजस्थान के चुरू जिले के ताजगढ़ में चल रही 17 वर्षीय राज्य स्तरिय एथलेटिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बाड़मेर जिले के साथ राजस्थान का नाम रोशन किया । बायतु उपखंड के कोशरिया ग्राम पंचायत के लांपला तला विद्यालय की छात्राएं चतरू सारण मीना गोदारा कमला ने इस राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। यह जानकारी शारीरिक शिक्षक केशराराम घाट ने दी । यह छात्राएं अगले साल 19 जनवरी को झारखण्ड के रांची शहर में होने वाली प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी ।