अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के महासदस्यता अभियान से टोल फ्री नं. पर आज स्थानीय कंचन बस्ती में कंजर समाज के 150 युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करी । आज सांय 7.00 बजे कंचन बस्ती स्थित बाबारामदेव मंदिर के प्रागंण में कंजर समाज के युवा एकत्रित हुये तथा उन्होने सर्वसम्मति से भा.ज.पा. से जुड़ने का विचार बना कर सदस्यता के लिये भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, वरिष्ठ नेता डॉ. सुभाष माहेष्वरी युवा मोर्चा जिला महामंत्री अष्विनी चौहान व भा.ज.पा. नेता महेष जोषी को आमंत्रित किया ।
इन युवाओं के आग्रह पर भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कंचन बस्ती पहुच कर सभी को टोल फ्री सदस्यता ग्रहण कराई तथा आग्रह किया कि सदस्यता क्रमांक प्राप्त होने के पष्चात भेजे जाने वाले नाम व पते के साथ अजमेर का पिन कोड अवष्य एस एम एस करे जिससे सर्वर सदस्यता को स्वीकृत कर सकेगा । यादव ने सभी युवाओं का स्वागत करते हुये कहां कि प्रधानमंत्री जन धन योजना व मुख्यमंत्री भामाषाह योजना देष में व प्रदेष में देष की अर्थ व्यवस्था से वंचित 40 प्रतिषत लोगों को जोड़ने के लिये आर्थिक छुआछूत को समाप्त करने के लिये एक बड़ी क्रान्ति का सूत्रपात ही भा.ज.पा. में लोगों का विष्वास और आस्था बढ़ रही है तथा विषेषकर युवा वर्ग उत्साहित होकर भा.ज.पा. से जुड़ रहे है । इस अवसर पर समाज के अमित बीरा, सुनील, मनोहरलाल के नेतृत्व में 150 युवाओं के सदस्यता ग्रहण कर नवनियुक्त सदस्यों की सूची का पत्रक जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव को सौपी ।
अरविन्द यादव
अध्यक्ष शहर जिला भाजपा
9414252930