श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा व रासलीला का समापन

श्री 108 महन्त बाबा ईसरदास साहिब जी का 90वां वार्षिकोत्सव का आज समापन
IMG-20150104-WA0196IMG-20150104-WA0197अजमेर। अमृत की धार बहे संतो की वाणी से, जिस घर में नाम का स्मरण होता वो घर स्वर्ग के समान है, मानव जन्म अमोल है, इसको सत्कार्यों में लगाना है ऐसे अमृत वचन श्री ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ में महामण्डलेश्वर श्री स्वामी जगदीशदास जी उदासीन ने प्रकट किये। रासलीलाल में आज फूलों की होली खेली गई।
महन्त स्वरूपदास उदासी नेे बताया कि आज आश्रम में 51 बालको का सामुहिक जनेउ संस्कार का यज्ञोपित किया गया है, जिसमें अजमेर शहर के अलावा कोटा, भीलवाडा, वीसनगर, अहमदाबाद, जोधपुर व टौंक के परिवार सम्मिलित हुये। इसमें पण्डित संतोष शर्मा, पं. रमेश शर्मा व विशाल शर्मा ने जनेउ धारण करवाये ।
श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर अखिल भारतीय सिन्धु सन्त समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरिशेवा धाम भीलवाडा के महन्त स्वामी हंसराम उदासीन, राष्ट्रीय महामंत्री व बालकधाम किशनगढ के स्वामी श्यामदास, इन्दौर के स्वामी संतोखदास, स्वामी आत्मदास-उज्जैन, महन्त बाबा मोहनदास-मुम्बई खार, स्वामी ख्यिमादास- सतना, स्वामी ईश्वरदास-सतना, स्वामी मोहनदास- भोपाल, स्वामी गणेशदास- भीलवाडा, स्वामी माधवदास-इन्दौर, संत हंसदास-रीवा, संत दर्शनदास-गांधीधाम, स्वामी अमरलाल- राजकोट, स्वामी तुलसीदास कलतारी-बैरागढ, महन्त लक्षमणदास त्यागी- भीलवाडा पंचमुखी दरबार सहित कई महापुरूषों ने आर्शीवचन प्रकट किये।
श्री 108 महन्त बाबा ईसरदास साहिब के 90वें वार्षिक उत्सव का समापन कल 5 जनवरी को किया जायेगा जिसमें हवन यज्ञ, झण्डा साहिब, अखण्ड पाठ साहिब का भोग, संतो महंतो का समागम व आम भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है। गुरूजनों की आरती, समाधियों साहिब पर चादर चढाना व वार्षिक उत्सव की पूर्णाहूति पल्लव के साथ की जायेगी।

error: Content is protected !!