चेटीचण्ड एवं महावीर जयन्ती की तैयारी बैठक 16 मार्च को

अजमेर, 13 मार्च। शिक्षा मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी 16 मार्च को प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में चेटीचण्ड एवं महावीर जयन्ती पर्व पर होने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। प्रो. देवनानी इन दोनों पर्वों पर आयोजित होने वाली शोभा यात्रा तथा अन्य प्रशासनीक व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगे। इससे पूर्व प्रो. देवनानी 15 मार्च को अमरसर एवं खरेखड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारम्भ एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे। प्रो. देवनानी 16 मार्च को प्रातः 9.30 बजे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

error: Content is protected !!