ग्रामीण क्षेत्रों में हुई जनसुनवाई, सलेमाबाद में चैक वितरित

अजमेर, 13 मार्च। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक के निर्देश पर पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदारों ने जनसुनवाई की। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया। सलेमाबाद में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण महिलाओं को शौचालय निर्माण के लिए चैक वितरित किए गए।
जिला कलक्टर के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के सभी उपखण्डों में ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुनवाई हुई। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया। सलेमाबाद में जनसुनवाई के दौरान किशनगढ़ उपखण्ड अधिकारी श्री अशोक कुमार ने ग्रामीण महिलाओं को राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रूपए के चैक वितरित किए। इसी तरह अन्य उपखण्डों में भी विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।
error: Content is protected !!