अजमेर, 13 मार्च। संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डाॅ. धर्मेन्द्र भटनागर द्वारा सूचना केन्द्र अजमेर के खुला रंगमंच को शहर के सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए 90 लाख रूपए की स्वीकृति देने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा उनका आभार जताया गया।संभागीय आयुक्त कार्यालय में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री किशोर कुमार एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी ने डाॅ. भटनागर को बुके भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि डाॅ. भटनागर ने गुरूवार को अजमेर विकास प्राधिकरण की सालाना बजट बैठक में सूचना केन्द्र के खुला रंगमंच को शहर की सांस्कृतिक एवं लिविंग हैरिटेज गतिविधियों के केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए 90 लाख रूपए की स्वीकृति दी थी। इस राशि से खुला रंगमंच के जीर्णोद्धार का कार्य हो सकेगा। डाॅ. भटनागर की इस पहल का शहर के बुुद्धिजीवियों एवं रंगकर्मियों ने स्वागत किया है।