देवनानी ने वार्ड 53 में किया विकास कार्यों का शुभारम्भ

क्षेत्र में नाले व सी.सी. सड़कों का होगा निर्माण

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी ने आज अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 53 में विधायक कोष व पार्षद कोटे से कराये जाने वाले विकास कार्यो का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि उनके विधायक कोष से 3 लाख की लागत से जीवन विहार कॉलोनी में रावत वैल्डिंग के पास नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वार्ड 53 के पार्षद दयाल राम सिवासिया के कोटे से 11 लाख की लागत से वार्ड में कराये जाने वाले कार्यो का भी आज शुभारम्भ किया गया है। इन कार्यो में एलआईसी कॉलोनी पानी की टंकी के पास व गांधी नगर प्रथम एवं यूआईटी कॉलोनी के पिछे तथा रामदेव नगर कच्ची बस्ती में सी.सी. सड़क का निर्माण कार्य शामिल है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, पार्षद दयाल राम सवासिया, दीपेन्द्र लालवानी, राजू कुमावत, अशोक शर्मा, राजकुमार ललवानी, सुनील जैन, भोमराज, छोटूजी, निष्ठा शर्मा, श्रीमती चौरसिया आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!