भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत महासम्पर्क 10 मई से शुरू होना था, इसके अंतर्गत नए सदस्यों को पं. दीनदयाल उपाध्याय से जुड़ा साहित्य तथा केन्द्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सामग्री भी दी जानी थी। साथ ही भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय से उन सदस्यों की सूची आनी थी। जिन्होंने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए सदस्यता ग्रहण की थी, लेकिन शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव के पास न तो सदस्यों की सूची आई और न ही वितरित होने वाला साहित्य। ऐसे में अजमेर में 10 मई से महासम्पर्क अभियान शुरू ही नहीं हो सका। अलबत्ता यादव को इस बात का गर्व है कि अजमेर शहर में एक लाख सदस्य बन गए हैं। असल में भाजपा सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 साधारण सदस्य बनाने जरूरी थे। यादव के पास शहर के एक हजार कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सदस्य के तौर पर अपना नाम दर्ज करवा दिया है। यानी शहर में एक लाख सदस्य बन चुके हैं। अब इस एक लाख सदस्यों से किस प्रकार सम्पर्क किया जाता है, यह आने वाला समय ही बताएगा।
(एस.पी. मित्तल)(spmittal.blogspot.in) M-09829071511