सनातन धर्म पर चलने की आर्शीवाद दिया सन्तो ने

Daahersen smarak 5 aअजमेर 15 जून। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर शहरभर में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा’, ‘महाराजा दाहरसेन का नाम याद करेगा हिन्दूस्तान’, ‘भारत माता की जय’, ‘हिंगलाज माता की जय’ जैसे गगन भेदी नारो से पूरा वातावरण देशभक्ति का हो गया, यह अवसर था सिन्धी युवा महासमिति के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल वाहन रैली का।
रैली का शुभारम्भ निर्मल धाम के स्वामी आत्मदास, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के गौतम सांई, जतोई दरबार के भाई फतनदास ने झण्डी दिखाकर युवाआंे को महापुरूषों के बलिदान से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लेकर सनातन धर्म पर चलने की आर्शीवाद दी।
रैली केसरगंज वैदिक यंत्रालय से डिग्गी- हेमू कालाणी चौक, प्लाजा सिनेमा, गिदवाणी मार्केट, शिवाजी पार्क, क्लाक टावर, मदार गेट, गांधी बाजार, चूढी बाजार, नया बाजार, महावीर सर्किल, रामप्रसाद घाट, लवकुश उद्यान, रीजनल चौराहा से होते हुये सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पहुंची जहां युवाओं ने पूरे जोश में नारेबाजी के साथ हिंगलाज माता की पूजा अर्चना, जगतगुरू श्रीचन्द्र भगवान के साथ महाराजा दाहरसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किये। रैली का नेतृत्व अध्यक्ष भगवान कोटाई, महासचिव चन्द्रप्रकाश भोजवाणी के साथ विजय नचाणी, लजेश ऐनाणी, मोहन बूलचंदाणी, ऋषि मंगलाणी सहित सभी पदाधिकारियों ने किया।
रैली का जगह जगह पर व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति, सिन्धी शिक्षा समिति, झूलेलाल सेवा मण्डली के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, पेयजल व प्रसाद के साथ स्वागत किया गया।
स्मारक पहुंचने पर समिति महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, तुलसी सोनी, प्रदीप हीरानंदाणी,रमेश मेंघाणी, कमल पंवार, पार्षद सम्पत सांखला, खेमचन्द नारवाणी व महेश टेकचन्दाणी ने सभी का स्वागत किया व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी।
संन्यास आश्रम की ओर से प्रातःकाल प्रभात फेरी महावीर सर्किल से स्मारक तक निकाल कर पूरे मार्ग पर धार्मिक माहौल के साथ महाराजा दाहरसेन को याद किया। स्मारक परिसर में हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया और पूरे स्मारक की परिक्रमा, हिंगलाज माता की धर्म ध्वजा फहरा, माल्यापर्ण व पुष्पांजलि अर्पित कर हिंगलाज माता पूजा अर्चना की।

मुख्य कार्यक्रम 16 जून को कल
कवि सम्मेलन के साथ तृतीय राष्ट्रीष्य सम्मान

अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग के सहयोग से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के 1303वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में कल 16 जून को सांय 5 बजे से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक, हरिभाउ उपाध्याय नगर पर आयोजित देश भक्ति कार्यक्रम के साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय ख्याति प्राप्त श्री हरिओम पंवार मेरठ, श्री जगदीश सोलंकी (कोटा) अशोक चारण सहित कई कवि अपनी प्रस्तुति देंगें।
कार्यक्रम में हिंगलाज माता की पूजा अर्चना, महाराजा द्ाहरसेन को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ रंग भरो प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद, नई दिल्ली की ओर सिन्धु संस्कृति व पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है।
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के नाम तृतीय राष्ट्रीय सम्मान सीमा क्षंेत्र में रहने वाले विस्थापितों हेतु शिक्षा, राष्ट्रीय प्रेम भावना, गौसेवा, चिकित्सा सहित अन्य सेवा में समर्पित संस्था ‘सीमा जन कल्याण समिति, राजस्थान’ को दिया जायेगा। सम्मान में रूपये 51000 के साथ स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल, दिये जायेगें।

रंगभरो प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

नाका मदार स्थित झूलेलाल मन्दिर में प्रथम वर्ग (6 से 10 वर्ष) में प्रथम रोहित कुमार रामचंदाणी, द्वितीय जहानवी जगवाणी, तृतीय हेमा आडवाणी रहे। द्वितीय वर्ग (11 से 16 वर्ष) में प्रथम आषा ठकुवाणी, द्वितीय दिव्या बच्चाणी, तृतीय वैष्णवी षिवनाणी रहे। चौरसियावास रोड स्थित झूलेलाल मन्दिर में प्रथम वर्ग (6 से 10 वर्ष) में प्रथम जूही मनवाणी, द्वितीय गुजंन जगवाणी, तृतीय विनीता देवनाणी रहे। द्वितीय वर्ग (11 से 16 वर्ष) में प्रथम लवीना देवनाणी, द्वितीय हिंमाषु दौलताणी, तृतीय हिमांषु सुखवाणी। स्वामी सर्वानन्द माध्यमिक विद्यालय में प्रथम वर्ग (6 से 10 वर्ष) प्रथम नताषा विष्नाणी, द्वितीय मुस्कान केसवाणी, तृतीय कृष्णा चंदनाणी रहे। द्वितीय वर्ग (11 से 16 वर्ष) में प्रथम याषिका गुरनाणी, द्वितीय खुषबू चंदनाणी, तृतीय पूजा लालवाणी रहे। भारतीय सिन्धु सभा, अजयनगर ईकाई (ईष्वर मनोहर उदासीन आश्रम) में प्रथम वर्ग (6 से 10 वर्ष) प्रथम महक नानकाणी, द्वितीय मयंक कोटवाणी, तृतीय हर्षिता जादवाणी रहे। द्वितीय वर्ग (11 से 16 वर्ष) में प्रथम दीपिका फुलवाणी, द्वितीय दीपिका मेंघाणी, तृतीय लवली चांदवाणी रहे। भारतीय सिन्धु सभा, धोला भाटा (पूज्य सिन्धी महापंचायत) में प्रथम वर्ग (6 से 10 वर्ष) में प्रथम हेमान्त देवनाणी, द्वितीय रौनक, तृतीय भूमि सतनाणी रहे। द्वितीय वर्ग (11 से 16 वर्ष) में प्रथम भावना रतवाणी, द्वितीय कंचन प्रिर्याणी, तृतीय रिया बच्चाणी स्थान पर रहे।

(मोहन तुलस्यिाणी)
कार्यक्रम समन्व्यक,
मो. 94131 35031
सम्पर्क सूत्र-
098290 70059
094600 90200
सादर प्रकाशनार्थ

error: Content is protected !!