अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, जिला स्तरीय योग दिवस समारोह संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित
अजमेर, 19 जून। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि योग किसी व्यक्ति, वर्ग या संप्रदाय से संबंधित नही है, योग सभी के हित मे है इस भावना को समझते हुए इसे जन-जन का कार्यक्रम बनाने के प्रयास किए जाने चाहिए।
प्रो. देवनानी आज आज जिला कलेक्टेªट सभागार में आगामी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पटेल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस समारोह तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग किसी व्यक्ति, धर्म व संप्रदाय तक सीमीत नही है, यह स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति है, जिसे जन-जन तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिले में जिला मुख्यालय व ग्राम पंचायतों पर अन्तर्राष्ट्रिय योग दिवस पर योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। अजमेर के पटेल मैदान पर आयोजित समारोह में जनमानस को परिवार सहित भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे महिलाएं भी बडी संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकेंगी। यदि महिलाएं योग के माध्यम से स्वस्थ व सशक्त होेंगी तो परिवार, समाज व राष्ट्र भी स्वस्थ व सशक्त होगा।
प्रो. देवनानी ने कहा कि योग दिवस को सामूहिक रूप से मनाने का भाव होना चाहिए, आमजन में यह अनुभूति जागृत की जाए कि यह कार्यक्रम उनका है, जिसे सफल बनाने के लिए वे स्वप्रेरित होकर बडी संख्या में पटेल मैदान पर योगाभ्यास में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहर के दूरस्थ स्थानों से लोगों को प्रातः पटेल मैदान तक पहुंचाने के लिए सिटी बसों की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे लोगों को असुविधा ना हो। साथ ही पटेल मैदान पर पेयजल, एम्बुलेंस, सफाई, महिला व पुरूषों के बैठने की पृथक व्यवस्थाएं आदि सुनिश्चित की जानी चाहिए, जिससे किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इस अवसर पर उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियो, पंेशनर्स, व्यापारी, सीनियर सिटीजन, युवा, स्वयं सेवी संस्थाओं समेत प्रत्येक नागरिक से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सम्मिलित होने व अन्य को प्रेरित करने की अपील की।
जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने कहा कि आगामी 21 जून को पटेल मैदान पर प्रातः 6.40 से 7.40 तक योगाभ्यास का आयोजन होगा। मैदान पर महिलाओं व पुरूषों के बैठने की पृथक-पृथक व्यवस्थाएं की गई है। योग शिक्षकों की टेबल स्थिति, स्वयंसेवकों के कार्य, कारपेट, माईक, पेयजन सफाई आदि व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया गया है। कार्यक्रम में आमजन हेतु प्रवेश प्रातः 5.30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। योेग दिवस समारोह को सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी विभाग, पुलिस, एनसीसी, स्काउट, नेहरू युवा केन्द्र, खेल संघ, व्यापार संघ, स्वयंसेवी संस्थाएं, शैक्षिक संस्थाएं आदि योजनाबद्ध तरीके से कार्यरत है।
पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चैधरी ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को योग से स्वास्थ्य लाभ उठाना चाहिए। पुलिस विभाग शांति व व्यवस्था बनाए रखने के साथ योगाभ्यस कार्यक्रम में भी सम्मिलित होगा। पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, हाडी रानी बटालियन समेत कई पुलिसकर्मी योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
बैठक में आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण श्रीमती स्नेहलता पंवार ने कहा कि अजमेर विकास प्राधिकरण के माध्यम से पटेल मैदान पर कारपेट, दरी व माईक संबंधी व्यवस्थाएं की जाएगी। साथ ही विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी योगाभ्यास में शािमल होंगे। नगर निगम से श्रीमती सीमा शर्मा ने बताया कि पटेल मैदान पर फुटबाॅल प्रतियोगिता जारी है, अतः 20 जून की रात्रि में ही योगाभ्यास हेतु कारपेट, लाईनिंग, सफाई, पेयजल, माईक आदि की व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश खत्राी ने कहा कि पटेल मैदान पर मेडिकल टीम व एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। विभाग के सभी अधिकारियों, डाक्टर्स, आशा सहयोगिनी, महिला अरोग्य समितियों को योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सूचित किया गया है। इस अवसर पर शिक्षा, कृषि, उद्योग, वन, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन, देवस्थान, अल्पसंख्यक, एवीवीएनएल, काॅलेज शिक्षा, आयुर्वेद समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी योग दिवस समारोह में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही।
कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने बताया कि 21 जून को राजगढ में 15 से 20 हजार लोगांे द्वारा योगाभ्यास किया जाएगा, जिसके लिए प्रशिक्षक की व्यवस्था की जानी है। जिस पर पतंजलि के डाॅ. मोक्षराज ने प्रशिक्षक भेजने की सहमति देते हुए बताया कि पटेल मैदान पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में 27 शारीरिक शिक्षक, स्काउट, आयुर्वेद दल एवं स्वयंसेवकों दल द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए आमजन को योगाभ्यास में सहायता दी जाएगी। जिस पर शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने कहा कि प्रशिक्षक व स्वयंसेवकों के मैदान पर खडे होने का स्थान लाईनिंग के माध्यम से निर्धारित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर आदि सामग्री को शहर में निर्धारित किए गए स्थानों पर तुरन्त लगवाया जाना चाहिए एवं एफ.एम. रेडियों के माध्यम से शहर की जनता को संदेश दिया जाना चाहिए। प्रो. देवनानी ने पटेल मैदान पर योगाभ्यास के दौरान निर्बाध विद्युत सेवा हेतु एवीवीएनएल के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी व कर्मचारी विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के साथ बैठक आयोजित कर योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करे, साथ ही आमजन से व्यक्गित सम्पर्क भी किया जाना चाहिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, श्री हरफूल सिंह यादव, सूचना जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी, जिला खेल अधिकारी श्री अभिमन्यु चैधरी, ब्रह्मकुमारी आश्रम के प्रतिनिधि, पतंजलि के प्रतिनिधियों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
योग और इस्लाम पुस्तक का विमोचन
जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी जिला कलेक्ट्रेट सभागार में योग और इस्लाम विषयक पुस्तक का विमोचन भी किया। तारागढ़ दरगाह कमेटी के सदर व राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के श्री मोहसिन सुल्तानी ने बताया कि पुस्तक का लेखन डाॅ. इमरान चैधरी, मोहम्मद अफजाल एवं अभिजीत सिंह द्वारा किया गया है। पुस्तक में योग के महत्व एवं इस्लाम से संबंध के बारे में जानकारी दी गई है।
