गणपति बप्पा मोरिया, अबके बरस तु जल्दी आ…..

धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिरो व घरो मे विराजित हुए गजानन
0201

सजी गणपति प्रतिमा, प्रकाशमय प्रसन्न गणपति मंदिर व विराजे ब्यावर के महाराज । फोटो- सुमन प्रजापति
सजी गणपति प्रतिमा, प्रकाशमय प्रसन्न गणपति मंदिर व विराजे ब्यावर के महाराज । फोटो- सुमन प्रजापति
ब्यावर, (हेमन्त शाहू)। शहर में गणेश उत्सव को लेकर विभिन्न मंदिरों में गुरुवार को गणेश चतुर्थी उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित होने के साथ ही घर-घर और पंडालों में मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। गुरुवार को शहर के कई क्षैत्रो से आए भक्तो ने गणेश प्रतिमा क्रय कर अपने मोहल्लों मे गणेश को प्रजा अर्चना के साथ विराजित किया। इस बार नगर परिषद के सामने ‘ब्यावर का राजाÓ, शाहपुरा मोहल्ले में ‘चौपड़ का सेठÓ और सूरजपोल गेट पर ‘हथाई का राजाÓ के स्थापना के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। प्रतिदिन इनका आकर्षक शृंगार और भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगा। सूरजपोल गेट स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर में रंग-रोगन के बाद रोशनी से विशेष सजावट की गई है। महंत फतेहगिरी ने बताया कि गौरीनंदन के जन्मोत्सव पर मंदिर के गर्भगृह में स्थित श्री प्रसन्न गणपति और भैरव नाथ की प्रतिमा पर सिंदूर स्वर्ण वर्क चढ़ाया गया। साथ ही उनका पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस उपलक्ष्य में मंदिर परिसर के बाहर मेला भी भरा। जिसमे भक्तो ने मंदिर मे गणेशजी की पुजा कर प्रसाद चढाया। महंत फतेहगिरी ने बताया कि श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया।
‘चौपड़ का सेठÓ शाहपुरा मोहल्ला में विराजमान
गणेशचतुर्थी के अवसर पर मालियान चौपड़ समिति द्वारा पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। ‘चौपड़ का सेठÓ की गुरुवार सुबह 11 बजे मालियान चौपड़ पर स्थापना की गई। आयोजन समिति संयोजक इंदर गहलोत ने बताया कि 18 सितंबर को ‘दही हांडीÓ 19 सितंबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें खाटू श्याम मित्र मंडल नीमच द्वारा भजनों की सरिता बहाई जाएगी। इस पांच दिवसीय महोत्सव में 20 सितंबर को रामलीला का आयोजन होगा। 21 को हवन-पूजा दोपहर को शोभायात्रा और गणेश विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गहलोत ने बताया कि इस दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शृंगार आरती का आयोजन किया जाएगा।
परिषद के बाहर ‘ब्यावर का राजाÓ हुए विराजित
श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव समिति डिग्गी महादेव मंदिर चौराहा के हरीश कुमावत ने बताया कि इस बार ब्यावर के राजा को विधि-विधान से दोपहर 12.15 बजे विराजित किया गया। इसके बाद 21 सितंबर तक विसर्जन के दिन तक प्रतिदिन आकर्षक शृंगार किया। कुमावत ने बताया कि प्रतिदिन भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 19 सितंबर को जीण माता का मंगलपाठ और 20 को कवि सम्मेलन आयोजित होगा।
सूरजपोल गेट पर ‘हथाई का राजाÓ की स्थापना
सूरजपोलगेट स्थित मालियान हथाई पर ‘हथाई का राजाÓ के यहां बुधवार को खाटू श्याम दरबार की झांकी सजाई गई। पंकज गहलोत ने बताया कि गुरुवार को हथाई के राजा की स्थापना विधि-विधान से दोपहर 1.15 बजे की गई। गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर 201 कलश के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। साथ ही प्रतिदिन कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

error: Content is protected !!