अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में 90 लाख रूपए के पार्क विकास कार्यों का शुभारम्भ
अजमेर 31 दिसम्बर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से तरक्की के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अजमेर सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवाएं जा रहे है। इस गति को और बढ़ाया जाएगा।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने आज महापौर धर्मेन्द्र गहलोत के साथ पंचशील नगर के ए,बी एवं सी ब्लाॅक तथा गणेश गुवाड़ी में 90 लाख रूपए के पार्क विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार के दो सालों के कार्यकाल में अजमेर जिले में भी अभूतपूर्व विकास हुआ है। अजमेर में पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए अरबों रूपए के कार्य करवाए जा रहे हंै। पाईप लाईन के लिए 45.5 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे है। इसी तरह हाथीखेड़ा, अजयसर एवं खरेकड़ी गांवों में बीसलपुर योजना का पानी पहुंचाने के लिए 8 करोड़ तथा लोहागल के लिए 3.58 करोड़ रूपए की योजना पर काम शुरू हो गया है। किशनगढ़ शहर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 186 करोड़ रूपए की योजना स्वीकृत की गई है। जिसमें पहले चरण में 77 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
अजमेर जिले में सड़कों के विकास पर भी करोड़ो रूपए खर्च किए जाएंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा सड़कों के विकास के लिए 40 करोड़ रूपए खर्च किए गए है। गांवों में गौरव पथ तैयार करवाए गए है। कई नए भवन भी तैयार करवाए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि अजमेर शहर के विकास पर 2.50 अरब रूपए खर्च किए जाएंगे। यह राशि स्मार्ट एवं हैरिटेज सिटी सहित अन्य योजनाओं में खर्च होगी। इसी तरह वाॅक वे, आनासागर व फाईसागर झीलों का विकास, केईएम में पार्किंग, सुभाष उद्यान का विकास, अमृत योजना में सीवरेज, डेªनेज, शहरी यातायात, पेयजल व्यवस्था, पाथ वे आदि कार्यो पर करोड़ों रूपए खर्च होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि शहरी क्षेत्रा में नालों को कवर कर पार्किंग का निर्माण, डिवाईडर निर्माण, ट्रीटमेन्ट प्लान्ट, हाईमास्ट लाईट सहित खेल स्टेडियम, पार्क विकास, संस्कृत काॅलेज भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों पर भी करोड़ों रूपए खर्च किए गए है।
इस अवसर पर उनके साथ श्री जयकिशन पारवानी, पार्षद प्रकाश मेहरा, रश्मि शर्मा, राजकुमार ललवानी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।