भारतीय जनता युवा मोर्चा अजमेर द्वारा आज स्थानीय इंडोर स्टेडियम मे युगपुरुष स्वामी विवेकानन्द की जयंती मनाई गई। भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष विनीतकृष्ण पारीक के नेतृत्व मे स्वामी विवेकानन्द जयंति पर एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया, जिसकी अधयक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने की। इस अवसर पर विनीतकृष्ण पारीक ने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया की आज युवा राष्ट्र र्निमाण मे अपनी सकारात्मक भुमीका निभाऐ और संयमित जीवन के साथ साथ भारत के विकास मे अनवरत अपना योगदान देते रहे।
मुख्य वक्ता के रूप मे बोलते हुए पूर्व संसद श्री रासासिंह रावत ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वामी जी विश्व मे भारत के सांस्कृतिक दूत के रूप मे थे। उन्होने संपूर्ण विश्व मे भ्रमण कर भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व हिंदू धर्म की अलख जगाई, जिससे विश्व भर मे भारत की साख बढ़ी।
पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शिवशंकर हेडा ने स्वामीजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की सामाजिक समरसता का पाठ पूरे भारत मे विवेकनन्दजी ने पढ़ाया। स्वामीजी ने उतिष्ठ जाग्रत का नारा देते हुये युवाओं को संदेश दिया की उठो जागो ओर संपूर्ण विश्व मे भारत का गौरव बढ़ने का कार्य करो।
जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुई कहा की स्वामी जी ने 39 वर्ष की अल्प आयु मे संपूर्ण विश्व को हिंदू धर्म व भारत की युवा शक्ति से परिचय करा दिया, ओर अब आप सभी युवाओं को भारत को परम वैभव पर पहुचाने के लिए अपने अन्दर की शक्ति को जाग्रत करना होगा। कार्यक्रम का सांचलन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विनीत पारीक ने किया। महामंत्री अनिल नरवाल ने धन्यवाद ग्यापित किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जयकिशन पारवानी, जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, मुकेश खीची, भाजयुमो पदाधिकारी राहुल मेहरा, कमलेश शर्मा, संजय चैहान, राजेश शर्मा, रचित कच्छावा, मयंक तिवारी, रशमी शर्मा , राजू धावा, राहुल भरद्वाज, सरबजीत सिंह, भानु प्रताप, सचिन सोनी राहुल जयसवाल, राजेश तुंदवाल,, केसरसिह रावत, पुनीत लौंगानी, अमन कच्छावा, हनीष मारोठीया, अशोक शर्मा, गुलाब सोनी ,राकेश सामरिया आदि उपस्थिति रहे।
शरद गोयल 9414002132
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर
