निरंकारी प्रदर्शनी का आध्यामिक ज्ञान के साथ समापन

IMG-20160112-WA0162अजमेर- 12 जनवरी – सन्त निरंकारी मिशन द्वारा आजाद पार्क में लगाई गयी प्रदर्शनी के अंतिम दिन आध्यात्मिक प्रदर्शनी के अंतिम दिन प्रातः 10 बजे से ही अजमेर महानगर के अलावा ब्यावर, किशनगढ, नसीराबाद, केकडी, भीलवाडा, उदयपुर के हजारो श्रृद्धालुओं ने प्रदर्शनी देखने के अजमेर के संतों ने भी आर्शीवाद देकर माहौल को भक्तिमय संगम बनाया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महन्त स्वरूपदास, प्रेम प्रकाश आश्रम देहली गेट के सांई ओमलाल, अजमेर सिन्धी सेन्ट्रल महासमिति नरेन शाहणी भग्त ने दीप प्रज्जवन किया। साथ ही दूरसंचार विभाग के निदेशक श्री के.बी. शर्मा, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ लेखाधिकारी श्री आशुतोष आनंद, विशेषाधिकारी श्रीमति प्रिया भार्गव, अजमेर जोनल इंचाई श्री धमनदास, प्रदर्शनी के राष्ट्रीय संयोजक श्री कुलदीप सिंह जी निरंकारी, भारतीय सिन्धु सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी उपस्थित थे।
निरंकारी प्रवक्ता नानक भाटिया ने बताया कि प्रदर्शनी के अंतिम दिन हजारों परिवारों ने इस प्रदर्शनी को देखकर अपने विचार प्रकट करते हुये इस जीवन में ज्ञानमार्ग पर चलने की प्रेरणा बताया। इसे देखकर मानव को मानव के प्रति जीने की नई राह दिखेगी, यह प्रदर्शनी बहुत ही सरलता से समझी जा सकती है। छोटे छोटे बच्चों को जिस तरीके से इस प्रदर्शनी के माध्यम से जीवन जीने के नये तरीकों को मिशन के इतिहास द्वारा प्रदर्शित किया गया। आये हुये सभी लोगों ने यह भी माना कि यह आध्यामित्क मानवता के विचारधारा का मिशन है। मानव अपने रिश्ते की कढियों से कढियां जोडते प्रगति करे। धर्म जोडता है तोडता नहीं ऐसा निरंकारी मिशन का कहना है।

संत धमनदास निरंकारी ने बताया किइस चार दिवसीय प्रदर्शनी में नगर निगम, अजमेर के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने आजाद पार्क निशुल्क उपलब्ध कराया व कई सुविधायें भी निशुल्क अर्जित कराई उसके लिये निरंकारी मिशन उनका दिल से आभार प्रकट करता है।
सेवाधारी सुभाष टहिल्याणी व सोनू निरंकारी ने आध्यात्मिक प्रदर्शनी में आये सभी मेहमानों का तहदिल से धन्यवाद किया।
सेवादल प्रभारी भगवानदास ने बताया कि सेवादल के भाई बहिनों ने पूरा समय सभी का स्वागत सत्कार कर सभी का मन मोह लिया। लंगर व्यवस्था में सेवक पंजवाणी, देवीदास तीर्थाणी, वासुदेव बच्चाणी, ईशु जैन विनोद डीडवानिया ने सेवायें दी। पूर्व आयकर आयुक्त टी.डी शिवनाणी ने बताया कि दिल्ली से आई सेवाधारियों ने एलसीडी के माध्यम से मिशन द्वारा तैयार डाक्यूमेंटरी दिखाई जिसमें मिशन के समस्त उद्धेश्यों की जानकारी दी। बच्चों द्वारा तैयार किया गया एकत्व नाटक की झलकी पेशकर सद्गुरू बाबा हरदेवसिंह जी द्वारा दिया गया आध्यात्मिक ज्ञान सरलता से पेश किया। बच्चियां जिसमें संगीता, रेश्म भाटिया, जिया, सोनिया, दिव्या, गीता नन्दू, नेहा, रीना, चंचल, मधु सम्मिलित थी।
निरंकारी आध्यत्मिक मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी श्री कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि इस प्रदर्शनी को देश भर में लगाई जा रही है, जहां पर मानव मानव से प्यार कर इस अमूल्य जीवन को अति उत्तम सरल, मधुर बनाये, यही सतगुरू बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का संदेश है।
(नानक भाटिया)
निरंकारी प्रवक्ता,
09214586446

error: Content is protected !!