हनुमनथप्पा सहित शहीद दस जवानो को सांसद राठौड़ ने दी श्रद्धांजलि

rajsamand samacharराजसमन्द। सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामन्त्री हरिओम सिंह राठौड़ ने सियाचिन में हिमस्खलन में छः दिन तक दबे रहने और उसके बाद 50 घंटो तक मौत से लौहा लेने के बाद शहीद हुए लांस नायक हनुमंथप्पा कोपड़ और 9 अन्य जवानों को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हनुमंथप्पा हिंदुस्तानी सेना के जांबाज सिपाही थे, ऐसे वीर इतिहास में अमर हो जाते हे और ऐसे सपूत को पैदा करने वाली माँ धन्य हे।
कलेक्ट्री स्थित सांसद कक्ष में बैठक कर सियाचिन हिमस्खलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेना के सभी वीर जवानो को दो मिनट का मौन रख कर परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री गोपालकृष्ण पालीवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना, संसदीय क्षेत्र मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील जोशी, महेंद्र सिंह चौहान, टी ए सी सदस्य राजकुमार अग्रवाल, पूर्व प्रधान सुरेश जोशी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जवाहर जाट, पार्षद दीपक शर्मा, हिम्मत मेहता, पूर्व नगर महामन्त्री सत्यदेव सिंह चारण, पूर्व पार्षद रमेश खिंची, हिम्मत कुमावत, युवामोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित, प्रदीप खत्री, भेरू नंदवाना, जगदीश कुमावत, गिरिराज काबरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!