फलसूंड (जी. जोधा) भाजपा के स्थापना दिवस पर बुधवार को दोपहर स्थानिय कार्यकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
भाजयुमो के सांकडा मंडल अध्यक्ष भूरदान कजोई, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हजारी राम कुमावत, किसान मोर्चा के मदनसिंह पारासर आदि ने पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज ही के दिन एक छोटे पौधे के रूप में भाजपा की स्थापना हुई जो वट वृक्ष के रूप में हिन्दुस्तान के कोने कोने में फैल चुकी है | सदस्यों के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है |जिसकी तेरह राज्यों में सरकार व सरकार में सहभागिता है तथा केन्द्र में पूर्ण बहुमत सरकार है | इतने बडे संगठन से जुड़कर हर कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है |मंडल अध्यक्ष भूरदान कजोई ने कार्यकर्ताओं से जन समस्याओं को ध्यान में दिलाकर उनका त्वरित समाधान करने का वादा किया| कार्यक्रम में पूनमसिंह राजपुरोहित, हीरदान, सवाईराम, रावलराम, फतेहसिंह, पेहपसिंह कजोई, शम्भूसिंह सिसोदिया, पेहपसिंह पोकरणा, हरूपुरी, मांगीलाल सुथार, नेमीचंद गौड आदि के साथ साथ कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |
