अजमेर, 11 अप्रेल। जिला मजिस्ट्रेट डाॅ. आरूषी मलिक ने सूफी सन्त ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 804वें उर्स में 17 अप्रेल को होने वाली कुल की रस्म के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। डाॅ. मलिक ने बताया कि राजस्व मण्डल के निबंधक श्री सी.आर.मीना, पंजीयन मुद्रांक विभाग के उप पंजीयक श्री बी.एल.जनागल, नायब तहसीलदार श्री संतोक सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन श्री किशोर कुमार, तहसीलदार प्रदीप चैमाल, उप सचिव लोक सेवा आयोग श्री भगवत सिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी श्री हीरालाल मीना, राजस्व मण्डल के उप निबंधक श्री भोज कुमार, तहसीलदार चेतन त्रिपाठी, एडीए सचिव बी.एल.मीना, तहसीदार वेद प्रकाश गोयल एवं जिला अल्पसंख्यक अधिकारी उमर दराज खान को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।