प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिनांक 31 मई 2016 को अजमेर पधार रहे है। जिसकी जन सभा कायड विश्राम स्थली, जयपुर रोड, अजमेर समय दोपहर 1 बजे संबोधित करेंगे। माननीया श्रीमती अनिता भदेल, राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) महिला एवं बाल विकास मंत्री द्वारा आज दिनांक 26 मई 2016 को अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी मण्डल कार्यकारणी समस्त मोर्चा की बैठक लेकर 31 मई 2016 को विधानसभा क्षेत्र अजमेर (दक्षिण) में इक्कीस हजार लोगो की संख्या में जन सभा में पधारने की रणनीति बनाई गई। जिसमें नगर निगम, अजमेर के उपमहापौर श्री सम्पत सांखला व शहर जिला उपाध्यक्ष श्री तिलक राज, श्रीमती सम्पत भाटी, श्री मोहन जी राजोरिया एवं जिला मंत्री श्री राजेश घाटे, श्री अमृतलाल नाहरिया, श्री नरपत सिंह, यूवा मोर्चा शहर जिला मंत्री श्री अजीत सिंह चौधरी व पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री रमेश मारु समस्त दक्षिण क्षेत्र के पार्षद उपस्थित रहे।