अजमेर, 26 मई। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में दसवीं कृषि गणना 2015-16 के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। यह समिति जिला स्तर पर कृषि गणना की क्रियान्विति संबंधी कठिनाईयां पर विचार करने, प्रगति का सिंहावलोकन एवं पुनरीक्षण करके आवश्यक सुझाव देने का कार्य करेगी। इस समिति में जिला स्तरीय भू अभिलेख प्रभारी अधिकारी सदस्य सचिव तथा जिला जनसम्पर्क अधिकारी, उप निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद एवं उप अथवा सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति दो वर्ष के लिए प्रभावी होगी तथा इसका प्रशासनिक विभाग राजस्व गु्रप 2 होगा।