अजमेर में सम्पतियों का होगा सर्वे

अजमेर, 26 मई। अजमेर नगर निगम क्षेत्रा में सम्पतियों का सर्वे किया जाएगा। नगर निगम के आयुक्त श्री प्रियव्रत पंड्या ने बताया कि स्वायत शासन विभाग के द्वारा अधिकृत फोर्थ डाईमेन्शन सोल्यूशन द्वारा नगर निगम क्षेत्रा में स्मार्ट राज परियोजना के अन्तर्गत सम्पतियों का सर्वे होगा। संस्था के पहचान पत्रा धारक सर्वेयरों द्वारा घर का फोटो और नाप लिया जाएगा। इसमें नगर निगम के पार्षद एवं सम्पति स्वामियों का सहयोग अपेक्षित है।

error: Content is protected !!